Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों की पुरानी चमक पाने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड प्रोटीन हेयर मास्क
सर्दियों के मौसम में बालों की चमक कम हो जाती है और बाल बेजान हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं बाल केराटिन अमीनो एसिड़ से बना हुआ है। ये प्रोटीन केमिकल के इस्तेमाल से टूट जाते है जससे बाल रुखे और बेजान दिखाई देते है। बालों को प्रोटीन देने के लिए सैलून में केराटिन ट्रीटमेंट करवाती है

जिससे बालों मजबूत होते है और बालों में चमक भी देखने को मिलती है। बालों को आप घर पर भी प्रोटीन दे सकती हैं। चलिए जानते है होममेड प्रोटीन हेयर पैक जिसकी मदद से आपके बाल होंगे चमकदार और घने।

होममेड प्रोटीन हेयर मास्क
सामग्री
पिसी हुई अलसी- 2 चम्मच
नारियल तेल- 4 टीस्पून
फुल क्रीम मिल्क- 1 कप
अंडे का पीला भाग- 1
मेयोनीज- 2-3 टीस्पून

होममेड मास्क बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में फ्लैक्सीड पाउडर डालें। फिर उसमें मिल्क और एक कटोरी पानी डालें। इसे मीडियम आंच पर तकरीबन 10 मिनट तक पकाएं। जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे छान लें। फिर ठंडा होने दें। अब एक कटोरी में अंडे का पीला भाग लें। इसमें फ्लैक्सीड जेल और बाकी सभी चीजों को मिलाएं। जब मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए तो आप इस होममेड हेयर मास्क को अपने बालों में लगा सकती हैं।

हेयर मास्क लगाने का तरीका
हेयर मास्क लगाने से पहले अपने बालों को सुलझा लें। इसके बाद बालों को दो सेक्शन में बांट लें। इसके बाद हेयर मास्क को बालों के छोटे छोटे सेक्शन्स में लगाएं। जब सारे बालों में हेयर मास्क लग जाए तो तब एक मोटे दांत वाली कंघी लें और उससे बालों को झाड़ लें। ऐसा करने से मास्क जड़ समेत टिप पर आसानी से फैल जाएगा। इसके बाद 5 मिनट तक स्टीम दें। दो घंटे बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें।

इस बात कर रखें ध्यान
कुछ लोगों को अंडे की महक पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में आप अपने हेयर मास्क में 8 से 10 बूंद एसेंशियल ऑयल मिला सकते हैं। इससे हेयर मास्क में अंडे की महक पूरी तरह से गायब हो जाएगाी।



Click it and Unblock the Notifications
