Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Winter Hair Care: सर्दियों में बालों को वॉल्यूम देने के लिए इन हैक्स का करें इस्तेमाल
घने और मुलायम बाल हर किसी को पसंद होता है। महिलाएं लहराते बालों के लिए क्या कुछ नहीं करती है, लेकिन मुलायम और लहराते बाल हर किसी के नहीं हो पाते हैं। सर्दियों में बाल पतले और बेजान नजर आते हैं। ठंड के मौसम में बालों में वॉल्यूम कम नजर आता है।

नेचुरल बाउंसी हेयर के लिए आप इन टिप्स की मदद लें सकते हैं। चलिए जानते हैं नेचुरल बाउंसी हेयर पाने के लिए असरदार टिप्स।

घर पर टॉवल से करें हेयर स्पा
नेचुरल बाउंसी हेयर के लिए आप घर पर हेयर स्पा कर सकते हैं। घर पर हेयर स्पा के लिए आप टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर स्पा के लिए एक बाउल में ऑलिव ऑयल, नारियल तेल और कैस्टर को डालें। इसके बाद इस मिश्रण में विटामिन ई मिला लें। इस मिक्स ऑयल को बालों में अच्छे से लगाएं। तेल से बालों की मसाज करें। मसाज करने के 40 मिनट बाद एक टॉव लें। टॉवल को गर्म पानी में गीला करें इसके बाद एक्सट्रा पानी निकाल लें। इसके बाद इस टॉवल को बालों में अच्छे से बांध लें। 15 मिनट बाद एक बार टॉवल को गर्म पानी में गीला करें और बालों को कवर करें। 3 से 4 बार टॉवल का इस्तेमाल करें इसके बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

रात को सोते समय बनाएं बन
बालों की देखभाल के लिए बालों को नेचुरल तरीके से ड्राई करना चाहिए। रात को बाल ड्राई होने के बाद लूज बन बना लें। जब आप सुबह उठेंगी तो आपके बाल बाउंसी और फ्लॉलेस नजर आएंगे।

बालों का पार्टीशन चेंज करें
हेयर वॉश करने के बाद बाल अपने आप एक तरफ सेट हो जाते है कई बार एक ही तरह बालों की मांग निकालने से बाल फ्लैट नजर आते हैं बाउंसी और घने बालों के लिए समय समय पर पार्टीशन चेंज करना चाहिए। इससे बाल बाउंसी और घने नजर आते हैं।

ब्लो ड्राई का इस्तेमाल
घने और फ्लॉलेस बालों के लिए ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करने से बाल घने और बाउंसी नजर आते हैं। ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करने से बालों में वॉल्यूम नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
