Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
सर्दियों में बालों को करें हाइड्रेट, सिल्की बालों के लिए बेस्ट हाइड्रेटिंग हेयर मास्क
स्किन की देखभाल के लिए त्वचा को हाइड्रेट करना होता है। इसी तरह बालों की देखभाल के लिए बालों को हाइड्रेट करना बहुत ही जरुरी है। सर्दियों में बाल और स्किन दोनों को डिटॉक्स करने की काफी जरुरत होती है। सर्दियों के मौसम में बाल काफी ड्राई और रफ हो जाते हैं।

सर्दियों में बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना, रुसी और रफ बालों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन घरेलू उपाय की मदद से आप बालों को डिटॉक्स कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों को डिटॉक्स करने का तरीका।

डैंड्रफ के लिए होममेड हाइड्रेटिंग हेयर मास्क
डिटॉक्स हेयर मास्क बनाने के लिए दो चम्मच दही और 10 से 20 नीम के पत्ते लें। हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को धोकर मिक्सर में पेस्ट बना लें। अब नीम के इस पेस्ट में दही मिला लें। इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं। 10 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करना चाहिए।
हेयर मास्क के फायदे- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और आपके स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है। नीम एक एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है जो कि बालों से खुजली को कम करता है साथ ही डैंड्रफ को भी करता है।

हाइड्रेटिंग मास्क
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए हाइड्रेटिंग मास्क बेहद फायदेमंद है। हाइड्रेटिंग हेयर मास्क बनाने के लिए एक केला और एक चम्मच ऑलिव ऑयल लें। सबसे पहले केला का मैश बना लें इसके बाद इस मैश में ऑलिव ऑयल मिलाकर अच्छा पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 10 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
हेयर मास्क के फायदे- केले में विटामिन पाया जाता है जो कि बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऑलिव ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि बालों को मॉइश्चराइजर करता है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से बालों में चमक बनी रहती है।

हेयर वॉश के लिए इस तरह करें शैंपू का इस्तेमाल
शैंपू हमेशा अपने बालों के टाइप के अनुसार करना चाहिए। अगर आप डैंड्रफ से परेशान है तो एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर आप हेयर फॉल और डैमेज हेयर से परेशान है तो उसी के अनुसार शैंपू का इस्तेमाल करें। बालों में कम से कम केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
