Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
सिल्की और घने बालों के लिए अपनाएं कोरियन महिलाओं का हेयर केयर रुटीन
सिल्की और घने बाल हर महिला की चाहत होती है। मुलायम बालों के लिए महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट लेती है, जिसका बालों पर कोई खास असर नहीं दिखाई देता है। कोरियन महिलाएं अपनी बेदाग त्वचा के साथ साथ अपन स्ट्रेट और सिल्की बालों के लिए भी जानी जाती है।

कोरियन महिलाओं के बाल घने और मुलायम होते है। कोरियन महिलाएं अपनी त्वचा के साथ साथ बालों का खास ध्यान रखती है। चलिए जानते हैं कोरियन हेयर केयर रुटीन।

स्कैल्प स्केलर
स्कैल्प स्केलर एक तरह का शैंपू होता है जो कि बालों की जड़ो को मजबूत बनाने में मदद करता है। मुलायम और मजबूत बालों के लिए सबसे पहले स्कैल्प स्केलर लगाएं 10 मिनट बाद किसी भी शैंपू से अपने बाल धो लें। बालों को ज्यादा ठंडे और गर्म पानी से नहीं धोनाा चाहिए।

कंडीशनर का करें इस्तेमाल
हेयर कंडीशनर बालों को सॉफ्ट बनाने में काफी मददगार होता है। शैंपू करनेके बाद बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर वॉश करने के बाद बालों मे कंडीशनर लगाएं। 2 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। कंडीशनर बालों की जड़ो पर नहीं लगाना चाहिए। इससे बालों की जड़े कमजोर होती है।

हेयर मास्क
बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल चाहिए। बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल हाइड्रेट रहते है।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर स्किन साथ साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कोरियन महिलाएं हेयर केयर के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करती हैं। हेयर वॉश करने से 5 मिनट पहले वह बालों में एप्पल साइडर विनेगर लगाती है जिससे बालों की स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस रहता है साथ ही बालों में चमक आती है।

हेयर सीरम
केरियन महिलाएं सीरम का काफी इस्तेमाल करती हैं। हेयर सीरम बालों को मॉइश्चराइज करने काम करता है। हेयर सीरम लगाने से बाल टूटने से बचते है। मजबूत और घने बालों के लिए आप स्कैल्प में पूरी रात सीरम लगाकर सोए अगले दिन शैंपू से बाल धो लें। इससे आपके बाल चमकदार बने रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
