Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Navratri 2021: गरबा नाइट पर एक परफेक्ट लुक पाने के लिए ट्राई करें यह हेयरस्टाइल
नवरात्रि आते ही गरबे की धूम चारों ओर मच जाती है। मां की आराधना करने के लिए लोग जमकर डांस करते हैं। यूं तो गरबा मुख्य रूप से गुजरात में खेला जाता है। लेकिन अब भारत के अलग-अलग राज्यों में भी लोग गरबा के सुंदर लोक नृत्य, डांडिया, फ्यूजन नृत्य और कई फुट-टैपिंग डांस करना पसदं करते हैं। यकीनन नवरात्रि के नौ दिनों में यह हर किसी का फेवरिट डांस बन जाता है। इतना ही नहीं, शहरी क्षेत्रों में तो गरबा नाइट व डांडिया नाइट भी आयोजित की जाती है। इस खास मौके पर आप अपने आउटफिट से लेकर मेकअप पर पूरा ध्यान देती होंगी, लेकिन हेयरस्टाइल पर फोकस करना भी उतना ही आवश्यक है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप गरबा आउटफिट के साथ डांस नाइट के लिए बना सकती हैं और स्टनिंग नजर आ सकती हैं-

हेयरएसेसरीज से पाएं यूनिक लुक
यूं तो गरबा नाइट पर आप बहुत अधिक मस्ती व डांस करने वाली हैं, इसलिए ओपन हेयर लुक रखना उतना अच्छा आईडिया नहीं है, क्योंकि पसीने से आपका लुक खराब होते देर नहीं लगेगी। लेकिन अगर आपने ओपन हेयर लुक कैरी करने का ही फाइनल किया है तो आप हेयरएसेसरीज की मदद से अपने लुक को स्पाइस अप करें। आपको बस इतना करना है कि आप बालों को कर्लर या स्ट्रेटनर की मदद से थोड़ा वेव्स लुक दें। इसके बाद आप मांग टीका या फिर माथा पट्टी को माथे पर फिक्स करें। हेयरस्प्रे की मदद से बालों को सेट करें और बस आप गरबा नाइट में रॉक करने के लिए तैयार हैं।

ब्रेडेड बन
अगर आप बालों को कुछ इस तरह स्टाइल करना चाहती हैं कि देखने में भी ब्यूटीफुल लगे और आपको उन्हें मैनेज करने में भी परेशानी ना हो तो आप ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल बना सकती है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद, आप बालों की साइड पार्टिंग करें और फ्रंट एरिया से ब्रेड बनाएं। आप पहले एक ब्रेड बनाएं और फिर उसके पीछे दूसरी ब्रेड बनाएं। अब आप इन ब्रेड्स को पीछे ले जाकर पिनअप कर लें। अब आप बचे हुए सारे बालों से बन बनाएं। आप चाहें तो बन को हल्का पफी लुक भी दे सकती हैं। आप ब्रेड्स को भी बन में ही शामिल करें। बस आपका ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल बनकर तैयार है।

ब्रेडेड लुक
जब गरबा नाइट की बात हो तो ब्रेड बनाना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। आप ब्रेड्स को कई तरह से बना सकती हैं। मसलन, आपका फेस छोटा है तो आप फ्रंट से बालों को हल्का पफी लुक दें, इससे आपका फेस लम्बा नजर आएगा। इसी तरह, आप चाहें तो फ्रंट से साइड ट्विस्टिंग या फिर फ्रेंच ब्रेड बना सकती हैं और हेयर लेंथ में आप फिशटेल ब्रेड बनाएं। अपने हेयरस्टाइल्स को और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप फिशटेल को हल्का सा लूज कर लें और उसके बीच में बीड्स लगा लें आप चाहें तो ब्रेड में गजरा भी लगा सकती हैं। आप इस हेयरस्टाइल को लहंगा चोली से लेकर साड़ी आदि के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
