Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
बाउंसी और घने बालों के लिए तमन्ना भाटिया लगाती हैं प्याज का रस, जानें फायदे
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी ग्लोइंग स्किन और घने बालों के लिए जानी जाती हैं। तमन्ना के फैंस उनके चमकदार स्किन और घने बालों को काफी पसंद करते हैं।

तमन्ना भाटिया बालों की देखभाल के लिए केमिकल प्रोडक्ट का नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनके घने बाल का राज।

प्याज का रस
तमन्ना भाटिया बाउंसी और मुलायम बाल के लिए प्याज का रस का इस्तेमाल करती हैं। बालों को घना करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद माना जाता है। तमन्ना भाटिया हफ्ते में दो बार बालों में प्याज का रस लगाती हैं। तमन्ना भाटिया प्यास के रस को नारियल तेल के साथ के मिक्स करके बालों की मसाज करती हैं। बालों की मसाज करने के 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करती हैं। प्याज का रस जड़ो को मजबूत करता है। प्याज का रस लगाने से हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या भी कम हो जाती हैं।

प्याज का रस लगाने का तरीका
सबसे पहले एक प्याज लें। प्याज को छिलकर मिक्सी में मोटा मोटा पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कटोरी में प्याज का रस निकाल लें। प्याज के रस में नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों की जड़ो में लगाएं। हल्के हाथ से बालों की मसाज करें। मसाज करने के 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार प्याज का रस का इस्तेमाल करें।

बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे
प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है कि बालों को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। प्याज में सल्फर पाया जाता है जो कि बालों का झड़ना कम करता है। प्याज का रस लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है जिससे नए बाल आते है साथ ही जड़े मजबूत होती है।
बालों की देखभाल के लिए प्याज का रस बालों में 20 से 30 मिनट तक लगाना चाहिए। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ऑलिव ऑयल और प्याज के रस को मिलाकर बालों में लगाएं। हफ्ते में दो बार ऑलिव ऑयल और प्याज का रस लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाएगी।
प्याज के रस को नारियल तेल और ऑलिव ऑयल की मदद से बालों में लगा सकते हैं। हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में प्याज का रस लगाएं। स्कैल्प में प्याज का रस लगाने से जड़े मजबूत होती हैं।
प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल के गुण होते है जो कि बालों की विकास के लिए बेहद फायदेमंद है। प्याज के रस में पाए जाने वाला सल्फर बालों को मोटा और चमकदार बनाता है।
लंबे और घने बालों के लिए हफ्ते में दो से तीन बार प्याज का रस लगाना चाहिए। कॉटन की मदद से बालों में प्याज का रस लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
