Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लंबे बालों के लिए काली मिट्टी का करें इस्तेमाल, केमिकल को कहें अलविदा
झड़ते और पतले बालों से हर कोई परेशान है। खासतौर महिलाएं अपने झड़ते बालों से काफी परेशान रहती हैं। बालों की समस्या को कम करने के लिए महिलाएं महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों में खास फर्क नहीं पड़ता हैं। सुंदर और हेल्दी बालों के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का यूज करना अच्छा माना जाता है। बालों में केमिकल के इस्तेमाल के बदले मुल्तानी मिट्टी या फिर काली मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी और काली स्किन के साथ साथ बालों के लिए बहुत लाभदायक होती है। काली मिट्टी को चिकनी मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेदिक उपचार के लिए काली मिट्टी का यूज किया जाता है। चलिए जानते है काली मिट्टी से बाल धोने का तरीका।

मिट्टी के फायदे
पुराने समय से ही त्वचा और बालों के लिए मिट्टी का यूज किया जाता रहा है। मिट्टी का यूज बालों को धोने के लिए किया जाता है। मिट्टी से बालों का धोना एकदम नेचुरल है। केमिकल के बदले आप मिट्टी से अपने बाल धो सकते हैं।

मुलायम बाल
अगर आप ड्राई बाल से परेशान है तो आप काली मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। काली मिट्टी से बाल धोने से आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे। बालों की कंडीशनिंग के लिए भी काली मिट्टी बहुत असरदार है। काली मिट्टी से बालों को धोने से स्कैल्प की चिकनाई कम हो जाती है। काली मिट्टी का यूज करने से रुसी की परेशानी भी काफी हद तक दूर हो जाती है।

हेल्दी बाल
काली मिट्टी पूरी तरह से नेचुरल है जो कि बालों के लिए नुकसानदायक नहीं है। काली मिट्टी से बालों धोने से बालो की जड़े मजबूत होती है। काली मिट्टी को पानी में भिगोकर बालों की जड़ो में लगा दें, दो मिनट बाद सिंपल पानी से बाल अच्छी तरह से धो लें।

हेयर पैक
हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी काली मिट्टी लें। इसमें दही मिला लें। कुछ देर के लिए मिश्रण को छोड़ दे जब तक मिट्टी अच्छे से फूल ना जाएं। अब पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें। बालों में इस पैक को मेहंदी की तरह लगाएं। 1 घंटे बाद इसे सिंपल पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
