Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक
बालों को ऐसे बनाएं हेल्दी, रूटीन में इन टिप्स को करें शामिल- 100% मिलेगा रिजल्ट
हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे और घने बने रहे। लंबे और घने बालों के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। हेल्दी बालों को लिए लड़कियां ब्यूटी पार्लर से हेयर कट, हेयर कलर का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन इससे बालों को कुछ खास लाभ नहीं होता है। बालों की ग्रोथ के लिए महिलाएं केमिकल शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते है हेल्दी बालों के लिए जरुरी टिप्स

हेल्दी डाइट
आजकल बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के खानपान में काफी बदलाव आ चुका हैं। लोग हेल्दी डाइट लेने के बदले बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जिसकी वजह ना केवल स्किन को नुकसान होता है बल्कि बालों को भी बहुत नुकसान होता हैं। हेल्दी डाइट ना लेने की वजह से बाल पतले और बेजान हो जाते हैं। अगर आप अपने बालों को घने और लंबे करना चाहती है तो अपने खानपान में हेल्दी डाइट को शामिल कर लें।

दही
दही खाना ना केवल सेहत के लिए बल्कि बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं। दही और शहद का पेस्ट बना कर आप अपने बालों में लगा लें। दही के इस्तेमाल से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। दही खाने और दही के पेस्ट से बाल घने और सिल्की हो जाएंगे।

तेल
बालों की केयर करने के लिए बालों में तेल की मालिश करना बहुत जरुरी होता हैं। अगर आपके पास समय नहीं होता है तो आप रात को तेल लगाकर अगले दिन सुबह सर धो सकते हैं। बालों में तेल लगाने से बालों में मॉइश्चराइजर बना रहता है जो बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है।

हेयर वॉश
कुछ महिलाएं रोज रोज हेयरवॉश करना काफी अच्छा मानती है, जो कि बालों के लिए सही नहीं है, रोजाना हेयर वॉश करने से बाल काफी झड़ने लग जाते हैं। अगर आप अपने बालों की केयर करना चाहते है तो हफ्ते में केवल 2 या 3 बार ही हेयर वॉश करें।

बादाम
बादाम खाना बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। बादाम में पोषक तत्व पाए जाते है जो कि बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें।

हेयर के अनुसार यूज करें प्रोडक्ट
बालों की देखभाल करने के लिए आपको अपने बालों के अनुसार शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके बाल ऑयली है तो आपको ऑयली हेयर वाला शैंपू का यूज करें। अगर आपके बाल ड्राई है तो आपको मॉइश्चराजर वाले शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं ड्राई स्किन वालों को रोज रोज हेयर वॉश नहीं करना चाहिए।

हेयर कलर
हेयर कलर महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं। हेयर कलर से भले ही स्टाइलिश लुक मिलता है लेकिन हेयर कलर की वजह से बालों को काफी नुकसान होता है। अगर आप अपने बाल हेल्दी और लंबे चाहती है तो हेयर कलर का इस्तेमाल कम करें। जरुरत होने पर ही बालों में कलर करें।

अंडा
अंडा खाना सेहत के साथ साथ बालों के लिए बुहत फायदेमंद होता हैं। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो कि हेयर ग्रोथ के लिए बहुत ही जरुरी है। अंडे में विटामिन, आयरन, जिंक और ओमेगा मौजूद होते है। इन्ही पोषक तत्वों से डैमेज्ड बालों को ठीक किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
