Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप भी पा सकते हैं कोरियन स्टाइल क्यूपिड बो लिप्स
कोरियन फिल्में और ड्रामा जबसे इंडिया में ट्रेडिंग हुआ हैं तब से वहां के एक्टर और एक्ट्रेसेज की खूबसूरती, ग्लो करती उनकी स्किन, उनके हेयरस्टाइल सब कुछ ट्रेंड में आ गये हैं। इसी में से सबसे पॉपुलर है उनके क्यूपिड बो लिप्स जो फैशन स्टाइल बन चुका है। हर कोई ऐसे होंठ पाने की चाहत रखता है। कोरियन क्यूपिड बो लिप्स आप बिना सर्जरी और मेकअप के भी पा सकते हैं। क्यूपिड बो लिप्स दिल के आकार नजर आता है, इसका दूसरा नाम भी हार्ट शेप लिप्स है।

जानिए किसे कहते हैं क्यूपिड बो लिप्स
क्यूपिड बो, लिप साइज का नाम है,जिसमें ऊपरी होंठ मुंह के सेंटर और दो अलग-अलग प्वाइंट्स पर आता है। जो इंग्लिश के 'एम' वर्ड की तरह दिखाई देता है। इस होंठ का डिजाइन कामदेव के धनुष की तरह दिखाई देता है। इसलिए इसे क्यूपिड बो कहते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनका होंठो पर क्यूपिड बो होता ही नहीं है।

चेहरे पर क्यों होता है क्यूपिड बो ?
क्यूपिड का होंठो के ऊपर क्या काम है और इसका हमारी हेल्थ को लेकर भी कोई जुड़ाव है तो ये किसी भी रिसर्च में नहीं साबित हो सका है, लेकिन क्यूपिड बो लिप्स दिखने में काफी ग्लैमरस होते हैं, जो आजकर फैशन वर्ल्ड में काफी चलन में है। अगर जिनके होंठो पर क्यूपिड बो नहीं उभरा होता, वो मेकअप का सहारा लेते हैं, कुछ तो इसके लिए सर्जरी भी करवाते लेते हैं। सोशल मीडिया पर ढेर सारे वीडियो और तस्वीरें क्यूपिड बो लिप्स के साथ पोस्ट किये जाते हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर। इस फैशन ट्रेंड में ब्लेंडेड कलर से होठों का मेकअप किया जाता है जिससे क्यूपिड बो जैसे होंठ नजर आने लगें।

परफेक्ट कोरियन क्यूपिड बो लिप के लिए मेकअप टिप्स
परफेक्ट कोरियन क्यूपिड बो होठों के लिए आपके लिप्स को मॉश्चराइज़ होना चाहिए। इसके लिए आप एक लिप स्क्रब का सहारा ले सकते हैं, इसमें बस शहद और चीनी को मिलाकर अपने होठों पर रगड़ें। उन्हें मॉइस्चराइज़ करने के बाद आपको कंसीलर की एक पतली लेयर लगाकर अपने होठों को एक ग्लूमिंग कलर देना होगा और आपको इसे ब्रश से बाहर की ओर हल्के से बेंड करना होगा। आप ग्लॉस या लाइटर शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

5 मिनट की एक्सरसाइज से कोरियन क्यूपिड बो लिप्स पाएं
जिनके होंठ फ्लैट होते हैं उनके लिए क्यूपिड बो होंठो को खूबसूरत दिखाने में काफी हेल्पफुल होते हैं। इसके लिए बिना मेकअप और सर्जरी के घर पर ही 5 मिनट की एक्सरसाइज से क्यूपिड बो पा सकती हैं। इसके लिए फेस योगा एक बेहतरीन ऑप्शन है। फेस योगा एक नेचुरल तरीका है, यानी बोटोक्स या प्लास्टिक सर्जरी का प्राकृतिक विकल्प। कोरियन स्टाइल क्यूपिड बो होंठ पाने के लिए फेस योगा के कुछ टिप्स
स्टेप वनशीशे के सामने रिलैक्स मोड में खड़े हो जाएं, इसके बाद अपने दोनों हाथों की तर्जनी अंगुली को अपने ऊपर के होंठ को दोनों साइड से हल्का-हल्का प्रेस करे और अपने मुंह से हवा पास करने की कोशिश करें। इसको आप करीब 5 मिनट तक करें और इसी तरह से 2 से तीन बार प्रेक्टिस करें।स्टेप 2
अपने एक हाथ से चिन (ठोढ़ी) को नीचे से दबाएं और दूसरे हाथ की दो अंगुलियों से होंठो के ऊपरी हिस्से को हल्का सा पकड़ कर कर अपने मुंह से हवा निकालने की कोशिश करें। ऐसा आप दो से तीन बार करे।स्टेप 3
अपने चेहरे की चिन (ठोढ़ी) को हाथ की मुट्ठी बनाकर ऊपर की तरफ प्रेस करें इसके साथ ही होंठो पर पाउट बनाकर मुंह से हल्की हल्की आवाज निकाले। ऐसा आप 5 मिनट करें।आपको अपने होंठो के ऊपर की मसल्स में खिंचाव का अहसास होगा। पहले दिन हल्का दर्द महसूस हो सकता है लेकिन ऐसा लगातार करने से आपके होंठ क्यूपिड बो शेप में आने लगेंगे। हमने लिप्स के ऊपरी हिस्से में बदलाव आप खुद ही महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
