Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कैसे बनाये प्राकृतिक मिन्ट मसाज ऑइल
घर में सुगंधित तेलों से बनाए जाने वाले मसाज ऑइल मालिसक में बहुत लाभदायक साबित होते हैं। इन में उपयोग होने वाली चीज़े शुद्ध और ताज़ा ही नहीं बल्कि आप अपने पसंद के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुदीने के तेल में कई औषधीय तत्व मौजूद है। यह पाचनशक्ति और एकाग्रता दोनों को बढ़ता है। इसकी ठंडक और ताज़गी हमारे शरीर की कई पीड़ाए जैसे जकड़न, बदन दर्द, सरदर्द, बदहजमी, एसिडिटी, सर्दी और पेट की अन्य कई बिमारियों से एजाज़ दिलाता है। इस लेख में हम देखेंगे कि किस तरह पुदीने के तेल से आप मसाज ऑइल बना सकते हैं।

ऐसे बनाइये-
1) वैसे तो बाज़ार में कई तरह के तेल मौजूद है, पर अंगूरों के बीजों का तेल सुगंध रहित और बाज़ार में बहुत आसानी से मिल जाता है। इसलिए 10 चम्मच अंगूर का तेल शीशे की बोतल में डालें।
2) फिर इसमें 4 बूंदे रोजमेरी, 3 बूंदे युकालिप्ट्स और 2 बुँदे पुदीने के तेल की डालकर मिला लें। पुदीने और युकालिप्ट्स की खुशबू मन को शांति प्रदान करती है, और साथ ही साथ यह बदहजमी और जुकाम से भी राहत दिलाती है, यह तेल सुबह की मालिश में बहुत फायदे मंद साबित होगा और सर्दी से एजाज़ भी दिलायेगा। पुदीने में मौजूद औषधीय गुण मन को शांति, त्वचा में निखर, और मांसपेशियों के दर्द को दूर भगा देगा।
3) इन सारे तेलों को अच्छी तरह मिला लें। और काले रंग की कांच की शीशी में डालकर रख लें। यह इस लिए क्यूंकि कांच की शीशी का काला रंग इसे ऑक्सीकरण से बचाता है।
4) फिर इसे मालिश के लिए उपयोग करें।
5) इस तेल को बच्चों से दूर, किसी अंधेरी और ठंडी जगह में रखें।
6) इससे पहले की इसका असर खत्म हो जाये आप इसे 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल उतना ही करे जितनी कि आपकी जरुरत है। इसे व्यर्थ न करें।
7) मालिश आपके मन को आनंद प्रदान करती है, इस क्रिया का लुफ्त उठायें।



Click it and Unblock the Notifications
