Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सावधान! लहसुन का पेस्ट चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने की जगह बिगाड़ भी सकता है
लहसुन एक जड़ी बूटी है। इसे भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। खाने के अलावा महिलाएं इसे अपनी स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल करती है। अक्सर महिलाएं त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के देसी नुस्खों का सहारा लेती है। जैसे कभी आलू का तो कभी खीरे का फेसपैक बनाकर लगा देती है। लेकिन यदि आप लहसुन के पेस्ट या मास्क को अपने चेहरे या शरीर पर कहीं भी अप्लाई करने जा रही हैं, तो जरा संभल जाएं।
कई अध्ययन में भी यह कहा गया है कि लहसुन को सुबह खाली पेट खाने से ढेरों शारीरिक लाभ होते हैं। बेशक यह एक प्रकार की जड़ी बूटी है, लेकिन इसे त्वचा पर सीधे लगाने से चेहरा जल सकता है।

जी हां, लहसुन में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ आपके चेहरे को जला सकता है।
त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है लहसुन
लहसुन को त्वचा पर डायरेक्ट अप्लाई करने से त्वचा लाल हो सकती है और जली हुई नजर आ सकती है। इससे त्वचा पर जलन होने के साथ फफोले भी हो सकते है। कई बार लोग बालों के अधिक गिरने के दौरान भी जड़ों पर लहसुन का पेस्ट लगाते हैं। इससे त्वचा में जलन की समस्या हो सकती है। हां, जब स्कैल्प पर कोई फंगल इंफेक्शन हुआ हो या कोई अन्य घाव हो, तो लहसुन का लेप लगाने से यह जख्म को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाकर त्वचा को जला सकता है।
ज्वलनशील तत्व होते है लहसुन में
आयुर्वेद के अनुसार, लहसुन में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है जो त्वचा को जलाने की क्षमता रखते हैं। किसी भी तरह के देसी नुस्खें का इस्तेमाल बिना उसके फायदों को जानें करना ठीक नहीं होता है। ज्यादातर महिलाएं आंखें मूंदकर के देसी नुस्खों को इस्तेमाल करने लग जाती है। ऐसा करना बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है।
दरअसल, जब त्वचा से सीधे संपर्क में लहसुन में मौजूद केमिकल आता है, तो उससे त्वचा जलती है। बिना डॉक्टर की सलाह से किसी भी तरह के त्वचा से संबंधित जख्मों पर नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, खासकर चेहरे पर।
घाव और फफोले हो सकते हैं
कुछ लोग मुंहासे से बचने के लिए त्वचा पर लहसुन का पेस्ट बना कर लगाते है। लेकिन त्वचा पर लहसुन का इस्तेमाल संभवतः असुरक्षित होता है। लहसुन के गाढ़े पेस्ट का त्वचा पर उपयोग त्वचा को जलने की तरह नुकसान पहुंचा सकता है और इसका निशान काफी लम्बे समय तक चेहरे पर रह सकता है। दरअसल लहसुन में ऑर्गेनसल्फुर नामक यौगिकों मौजूद होता है जो चेहरे पर लगाने से गंभीर रासायनिक के साथ मिलकर चेहरे पर फफोले और घावों कर सकता है।
कुछ काम की बातें
अगर आप चेहरे पर कोई भी प्राकृतिक नुस्खा अप्लाई करती है तो बेहतर रिजल्ट के चक्कर में किसी भी सब्जी या फल के पेस्ट को ज्यादा देर तक चेहरे पर न रखें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको बिना डॉक्टर के सलाह के कोई भी देसी नुस्खा ट्राय न ही करें। हर सब्जी और फल में निश्चित मात्रा में एसिड मौजूद होता है।
लहसुन से चेहरा जल जाने के बाद
अगर आपका चेहरा लहसुन का पेस्ट लगाने की वजह से जल गया है तो चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं। इसकी जलन को कम करने के लिए किसी हर्बल ऑयल का इस्तेमाल करें। बर्फ की सिंकाई से भी चेहरे को राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
