Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बचे हुए फल-सब्जियों के छिलकों को फेंके नहीं, सूजी हुई आंखों से लेकर दांतों को साफ करें
क्या फल या सब्जी काटने के बाद इनके बचे हुए छिलकों को आप बाहर फेंके देती है। अगर हां तो अगली बार इन्हें फेंकने से पहले एक बार दोबारा सोच लें। ऐसे कई तरीके हैं जिससे इनका सदुपयोग किया जा सकता है। इनके छिलकों को यूज करके आप कई कामों में यूज में ले सकते हैं।
आइए जानते हैं कैसे :

थकी हुई आंखों को आराम
आलू के छिलकों में एंजाइम्स और विटामिन सी होता है और ये दोनों ही काले घेरों और थकी हुई आंखों को आराम देने के लिए जाने जाते हैं। आलू के कुछ छिलकों को 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इसके छिलकों को आंखों के ऊपर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आंखे ताजा महसूस करेंगीं।
दांतों की सफाई
अगर आपके दांत पीले हो गए हैं तो केले या संतरे के छिलके से इन्हें रगड़ें। इन छिलकों में मैग्नीशियम, मैंगनीज़ और पोटाशियम होता है जो दांतों के एनेमल को रिचार्ज कर उन्हें सफेद और चमकदार बनाता है।
पैस्ट रैपलेंट
मक्खी-मच्छरों को दूर रखने के लिए संतरे और नीबू के छिलके बहुत असरकारी होते हैं। संतरे और नीबू की सिट्रस खुशबू नैचुर पैस्ट निवारक का काम करते हैं। इन दिलकों को खिड़की, दरवाजों और उन जगहों पर रख दें जहां मच्छर आते हों।
शॉवर मिस्ट
संतरे और अंगूर के छिलके सैंट या बॉडी मिस्ट की तरह काम करते हैं। इसमें थोड़े खीरे के छिलके डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। भले ही इनकी खुशबू अच्छी ना हो लेकिन इनमें ठंडक देने वाले यौगिक होते हैं त्वचा को शुष्की और खुजली से राहत दिलाते हैं। आप इसमें नीबू के छिलके भी मिला सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत निखरती है।
त्वचा को स्क्रब और मॉइश्चराइज़ करें
त्वचा की सेहत के लिए फल और सब्जियों के छिलके बेहतरीन काम करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा के लिए बेहतर काम करते हैं। ये त्वचा का रंग साफ करने, एक्सफोलिएट और उसे क्लींज करने में मदद करते हैं। इससे आप फेस स्क्रब भी बना सकते हैं। संतरे के कुछ छिलके धूप में सुखा दें और इसके बाद इसे पाउडर के रूप में ग्राइंड कर लें। इसमें प्लेन योगर्ट मिलाएं और थोडा शहद भी। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और स्क्रब करके चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
