Latest Updates
-
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश
ब्राइट और जवां स्किन के लिए जूही परमार इस्तेमाल करती हैं DIY होममेड क्रीम, जानें बनाने का तरीका
टीवी एक्ट्रेस जूही परमार अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए जानी जाती हैं। अपनी स्किन की देखभाल के लिए एक्ट्रेस घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार सोशल मीडिया पर स्किन केयर के घरेलू नुस्खे शेयर करती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने होममेड क्रीम बनाने का वीडियो शेयर किया है। इस क्रीम को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह होममेड क्रीम स्किन को टाइट और ब्राइट बनाने में मदद करेगा। चलिए जानते हैं होममेड क्रीम बनाने का तरीका।

टाइट स्किन के लिए परफेक्ट है जूही परमार की ये होममेड क्रीम
घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने से स्किन पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल सबसे अच्छा माना जाता है। स्किन के लिए आप केमिकल फ्री होममेड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। जूही परमान का ये क्रीम स्किन को ब्राइट, टाइट और स्मूथ बनाने में मदद करता है।

होममेड क्रीम की सामग्री
लाल मसूर की दाल- 2 चम्मच
लाल मसूर की दाल का जूस- 2 चम्मच
बादाम या फिर जैतून का तेल- 2 चम्मच
एलोवेरा जेल- 2 चम्मच

होममेड क्रीम बनाने का तरीका
क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 6 घंटे तक गुलाब जल में भिगो दों गुलाब जल इतना ही लें जिससे दाल पूरी तरह भीग जाए। इसके बाद दाल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद दाल को छानकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इस पेस्ट में 2 चम्मच बादाम या फिर ऑलिव ऑयल, एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस क्रीम को एक बॉक्स में रख लें। इस क्रीम को 10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्रीम लगाने का तरीका
क्रीम को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे साफ कर लें इसके बाद चेहरे पर क्रीम की कुछ बूंदे लगाएं। अब उंगलियों की मदद से चेहरे की मसाज करें और क्रीम को रात भर चेहरे पर लगा रहने धें। ऑयली स्किन वाले इस क्रीम का रात भर इस्तेमाल ना करें। नॉरमल और ड्राई स्किन के लिए ये होममेड क्रीम बेस्ट है।



Click it and Unblock the Notifications