Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
बादाम के छिलकों को कचरा समझकर न फेंके, इन 3 तरीकों से स्किन और बालों के लिए यूज में लें
तकरीबन हर भारतीय घर में सदियों से बादाम का छिलका उतार कर खाने का रिवाज है। इससे न सिर्फ दिमाग तेज होता है बल्कि त्वचा को भी पूरा पोषण मिलता है। लेकिन आपको मालूम न होगा मामूली समझे जाने वाले बादाम के छिलके के भी अपने कई फायदे हैं। आपको सुनकर थोड़ा सा अटपटा सा लग रहा होगा, लेकिन इस बात में फैक्ट है कि बादाम और अखरोट के छिलकों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट का खजाना भरा होता हैं जो स्वस्थ्य, त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। बादाम के छिलकों को कुछ तरीकों से रियूज में लेने से आपके स्किन और बालों की काफी हद तक समस्या हल हो सकती है। आइए जानते हैं इसे किस तरह इस्तेमाल में लें। आपके ब्यूटी के लिए हम शेयर कर रहे हैं कुछ जीनियस हैक्स।

बादाम स्क्रब
बादाम की तरह ही इसके छिलके भी आपकी त्वचा के टैक्सचर में सुधार करने में उपयोगी होते हैं। बस 1 कप बादाम के छिलके धूप में सुखा लें, इसे कप रोल्ड ओट्स, कप बेसन, ½ कप कॉफी के साथ पीस लें। एक मोटा मिश्रण बनाएं, इसे दही के साथ मिलाएं और बेदाग त्वचा के लिए लगाएं।

बालों के लिए हेयरपैक
बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए बादाम के छिलकों का हेयरपैक लगाएं। इस आसान हेयर मास्क को बनाने के लिए आधा कप बादाम के छिलके लें, इसमें 1 अंडा, 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं। बालों पर एक छलनी सेब का उपयोग करके मिश्रण को छान लें और यह हेयर स्पा की तरह काम करेगा क्योंकि यह विटामिन ई की खूबियों से भरा हुआ है।

बादाम के छिलकों से बनाएं नाइट क्रीम
बादाम के छिलकों से नाइट क्रीम भी बना सकते हैं, जो आपकी त्वचा से झुर्रियां, झाइयां, डार्क सर्कल्स आदि को दूर करेगी और स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करेगी।बादाम के छिलकों को ब्लेंडर में पीसकर पाउडर जैसा बना लें। अब एलोवेरा जेल, मलाई, ऑलिव ऑयल और इस पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करके एक छोटी डिब्बी में भरकर रख लें। इस पेस्ट को आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। रात में सोन से पहले चेहरे को अच्छी तरह फेस वॉश करें और फिर सुखाकर इस क्रीम को लगा लें।

लड्डू बनाकर खाएं
ब्यूटी हैक्स के अलावा आप बादाम के छिलकों का लड्डु बनाकर भी खा सकते हैं। ये बहुत पौष्टिक होता है। इस सिंपल लड्डू को बनाने के लिए एक ब्लेंडर लें और उसमें 1 कप बादाम के छिलके, कप अलसी के बीज, 1 कप नारियल और गुड़ डालें। इसे दरदरा पीस लें और गर्म घी/दूध के साथ मिला लें। छोटे छोटे लड्डू बना कर खाइएं।

क्यों छिलके उतारकर खाने चाहिए बादाम
जबकि भीगे और छिलके वाले बादाम खाने का पारंपरिक तरीका है, विशेषज्ञों का मानना है कि बिना छिलके वाले बादाम खाना ज्यादा सुरक्षित होता है। बादाम को खाने से पहले या छिलके के बिना भिगोने की सलाह दी जाती है क्योंकि बादाम की त्वचा में फाइटिक एसिड नामक एक रसायन हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।



Click it and Unblock the Notifications
