Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
महंगे और केमिकल हेयर रिमूवल क्रीम खरीदना छोड़िए, घर पर इसे बनाने का तरीका जानें
अनचाहे बाल महिलाओं के लिए एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिससे निजात पाने के लिए वो कई तरीके आज़माती है। आमतौर पर महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर रिमूवर क्रीम या रेजर का इस्तेंमाल करती हैं। इसके अलावा वैक्सीलन भी काफी प्रभावी टेक्निक में से एक है। लेकिन वैक्सीसन के दौरान जो दर्द होता है या हेयर रिमूवल क्रीम या रेजर के उपयोग के बाद जो जलन और खुजली होती है वो बहुत ही पीड़ादायक है। और आपकी इसी प्रॉब्लम का सोल्यूशन ढूंढने के लिए हम आपको घर पर बचे साबुन की मदद से अपने लिए खास हेयर रिमूवल सोप बनाने का तरीका बताने वाले है जिससे आपका ये काम काफी आसान हो सकता है। वैसे भी घर पर बचे इन साबुन को ज्यादातर हम फेंक ही देते हैं। लेकिन अगर आप हमारे द्वारा बताया ये तरीका आजमाते है तो आपको बहुत कम लागत पर और दर्दरहित तरीके से आपको अनचाहे से छुटकारा मिल सकता हैं। तो आइए जानते है इसे बनाने का तरीका -

क्या सामग्री चाहिए
-साबुन के टुकड़े
-बेरियम सल्फेट पाउडर
-हल्दीम पाउडर
बनाने की विधि
सबसे पहले साबुदानी में बचे साबुन के छोटे छोटे टुकड़ों को एकत्रित कर लें। इसके बाद वैक्स हीटर में साबुन के सभी टुकड़ों को डाल दें। जब ये पिघलने लगे तो हीट कम कर दें ताकि साबुन जले नहीं बल्कि ये गर्म हो जाए। जब साबुन अच्छीद तरह से पिघल जाए तो उसमें एक चम्म च बेरियम सल्फेट पाउडर और चुटकी भर हल्दी। पाउडर ड़ालकर इन सबको मिक्स करें। इस समय इस बात का ध्यान रखिएगा कि पिघले हुए साबुन में बेरियम सल्फेट पाउडर अच्छीक तरह से मिला हो। इसे आप जिस मोल्ड में चाहे उसमें भरकर सूखने के लिए छोड़ दें। इस तरह आपका होममेड हेयर रिमूवल सोप बनकर तैयार हो जाएगा।

इस्तेमाल का तरीका
ये बात हमेशा ध्यान रखिएगा कि हेयर रिमूवल सोप कभी भी ड्राई स्किन पर इस्तेमाल ना करें, इसलिए सबसे पहले अपनी स्किन को पानी से गीला करें और ये साबुन लगाएं। जब आप इसे धीरे-धीरे रगड़ेंगे तो बाल अपने आप हटने लगेंगे। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए समय निकाल कर इसे करने बैठें। जब बाल निकल जाएं तो स्किन को साफ पानी से धो लें। वैसे, इस साबुन की मदद से हाथ, पैर, पेट और पीठ आदि के बाल को हटाया जा सकते हैं। और इस बात का ध्यान रखिएगा कि इसके इस्तेमाल से पहले स्किन पर क्रीम, तेल आदि का इस्तेमाल नहीं किया गया हो। नहीं तो बाल निकलेंगे नहीं।
निम्न बातों का रखें ध्याीन
-जिनकी स्किन सेंसिटिव स्किन है, वो इस साबुन के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट से एडवाइज जरूर लें।
-ये सिर्फ बाहरी स्किन के हेयर रिमूव कर सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल प्राइवेट पार्ट्स एरिया में बिल्कुल ना करें।
-अगर स्किन पर घाव है तो उसके ठीक होने के बाद ही इस साबुन का इस्तेमाल करें।
-इस साबुन के इस्ते माल के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
