Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
महंगे ट्रीटमेंट नहीं, सिर्फ पांच रूपए के इस फल से पाएं लंबे व घने बाल
आज के समय में अत्यधिक तनाव, प्रदूषण व गलत खान-पान का असर बालों पर पड़ता है। जिसके कारण हेयर फॉल होना, हेयर थिनिंग व बालों से जुड़ी अन्य कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में हम महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन वास्तव में बालों की केयर करने का राज हमारी किचन में ही छिपा है।
वास्तव में नींबू को अगर हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जाए तो इससे बाल जल्दी और तेजी से बढ़ने लगते हैं।
अमूमन हम नींबू को अपनी हेल्थ के लिए अच्छा मानते हैं, जबकि वास्तव में यह आपकी ब्यूटी का भी उतना ही ख्याल रखता है।
नींबू विटामिन सी, विटामिन बी, फ्लेवोनॉयड्स, पेक्टिन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं। वे आपके बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नींबू को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के कई अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

हेयर ग्रोथ के लिए नींबू
- नींबू कई मायनों में बालों के लिए अच्छा माना जाता है। मसलन-
- नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह विटामिन कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर आपके हेयर ग्रोथ की दर में सुधार कर सकता है।
- यह स्कैल्प को साफ करने और हेयर फॉलिकल्स को अनक्लॉग करने में मदद करता है। फॉलिकल्स के क्लॉग होने से अक्सर डैंड्रफ और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
- नींबू में एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह स्कैल्प की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और डैंड्रफ आदि समस्याओं को रोक सकता है।
- यह आपके स्कैल्प पर ऑयल प्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
नींबू और अंडे का करें इस्तेमाल
अंडे को भी बालों को मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप नींबू और अंडे के मिश्रण को बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 5 बड़े चम्मच शुद्ध मेंहदी पाउडर
• 1 अंडा
• 1 कप गर्म पानी
• 1/2 नींबू
इस्तेमाल का तरीका-
- इसे अप्लाई करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मेंहदी पाउडर, अंडा और गर्म पानी डालकर एक पेस्ट बनाएं।
-अब इस मिश्रण में आधे ताजे कटे हुए नींबू का रस निचोड़ लें।
-अब आप तैयार मिश्रण को अपने बालों व स्कैल्प पर लगाएं और करीबन 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
-अंत में, ठंडे चल रहे पानी के नीचे मिश्रण को धो लें।

नींबू का रस और नारियल पानी
हेयर केयर करने के लिए नारियल पानी और नींबू का रस मिक्स करके भी बालों पर अप्लाई किया जा सकता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह बालों को ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
-1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- दो बड़ा चम्मच नारियल पानी
इस्तेमाल का तरीका-
-सबसे पहले एक बाउल में नारियल पानी और नींबू का रस मिलाएं।
-अब आप इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
-अंत में, आप इसे माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें।
नींबू और एलोवेरा जेल
नींबू को जब एलोवेरा जेल के साथ मिक्स किया जाता है तो इससे ना केवल हेयर ग्रोथ बेहतर होती है। बल्कि इससे बालों में एक चमक भी आती है। अगर आपको स्कैल्प इन्फेक्शन और डैंड्रफ है, तो इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार करें।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
इस्तेमाल का तरीका-
- एक बाउल में नींबू व एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें।
- अब इसे अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अंत में, गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
