Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
वेलेंटाइन डे के मौके पर खास ब्यूटी टिप्स

तैयार हों कुछ खास अंदाज़ में-
1.प्यार का इज़हार करने में आंखो का अहम महत्व होता है। इसलिए इनको सजाते वक्त ध्यान दें कि इन पर ज्यादा भारी मेकअप न किया गया हो क्योंकि वह तो केवल आपके प्राकृतिक रंग रूप से ही प्यार करते हैं। इस दिन कोशिश करें कि काजल, मसकारा और पलकों पर हल्का सा ग्लिटर लगा कर ब्रश चलाएं।
2 इस वेलेंटाइन पर आप लिपस्टिक का नहीं बल्कि लिप ग्लॉस का उपयोग करिए। हल्के और चमकीले रंगों से सजे आपके होंठ एक अलग सा ही समा बांधेगें। इन दिनों रंगों में पिंक, प्लम रेड और पीच बहुत पसंद किए जा रहे हैं।
3 इस दिन लाल रंग का विषेश महत्व होता है। इस मनमोहक रंग से अपने प्यार का इज़हार करिए। इस दिन अगर आप लाल रंग की ड्रेस या फिर नेलपॉलिश को लगा कर उनके हाथों में अपना हाथ डालेगीं तो लाल रंग आपके प्यार को दर्शाने में इंसाफ करेगा। इसलिए अपने नाखूनों में बेरी रेड कलर की नेलपॉलिश लगाना न भूलें।
4.इस दिन आपको लाल रंग की ड्रेस पहननी चाहिए। अगर आप चाहें तो अपने लाल रंग की ड्रेस के साथ सफेद या काला रंग भी मैच कर सकती हैं। कोशिश करें कि इस दिन लाल रंग या उससे मिलती जुलती ही ऐक्सेसरीज़ पहने।
5.अब जब बात कपड़ों और मेकअप की हो ही चुकी है तो क्यों न आखिर में एक और ब्यूटी टिप दे दी जाए। वेलेंटाइन डे के दिन जब आप पूरी तैयार हो जाएं तब एक भीनी खुशबू वाला इत्र या परफ्यूम लगाया बिल्कुल न भूलें। इसको अपने हाथों की कलाई या फिर अपने गले के पास लगाएं और फिर देखें इसका जादू।



Click it and Unblock the Notifications
