Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिना कन्फ्यूज़ हुए कैसे खरीदें सही नेल पॉलिश
जब कभी भी बाजार में नेल पॉलिश खरीदने जाओ, तो उनमें से हजारों की भीड़ में कोई एक नेल पॉलिश को पसंद करना थोड़ी मुश्किल भरा हुआ काम होता है। लेकिन हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जिससे आप आसानी से अपने मन की नेल पॉलिश खरीद सकेंगी। तो आइये जानते हैं कि बिना कन्फ्यूज हुए कैसे खरीदे नेल पॉलिश।

इन बातों का रखें ख्याल-
1. आपकी स्किन टोन- अगर आप नेल पॉलिश को अपनी स्किन टोन के आधार पर चुनेंगी तो सही रहेगा। अगर आप गोरी हैं तो आप पर गहरे रंग की नेल पॉलिश ज्यादा सूट करेगी। अगर स्किन टोन मीडियम टोन है तो, गहरे लाल रंग की नेल पॉलिश और अगर स्किन टोन डार्क है, तो आप किसी भी रंग की नेल पॉलिश पसंद कर सकती हैं।
2. कपड़े- यही थोड़ा ट्रिकी है। क्योंकि कुछ फैशन एक्स्पर्ट कहते हैं कि कपड़ों का रंग नेल पॉलिश से बिल्कुल भी मैच नहीं करना चाहिये। वहीं पर दूसरों का मानना है कि नेल पॉलिश कपड़ों के साथ मैच करनी चाहिये। यह आप पर निर्भर करता है कि आप का इस बारे में क्या मानना है। अच्छा होगा कि ऐसे रंग चूज करें जो आपके कपड़ों पर थोड़ा इस्तमाल किया गया हो।
3. मेकअप के अनुसार- मेकअप से मैच करती हुई नेल पॉलिश बिल्कुल भी नहीं चलेगी। हां अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक और नेल पॉलिश का रंग मैच करता हुआ हो, तो यह आइडिया बहुत अच्छा रहेगा।
4. ट्रेंड के अनुसार- इस बात पर ध्यान दें कि आज कल बाजार में क्या ट्रेंड छाया हुआ है और उसी के हिसाब से नेल पॉलिश खरीदें। अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए ट्रेंड को नजर अंदाज बिल्कुल भी न करें।
5. कौन सा अवसर- आप नेल पॉलिश किस अवसर के लिये चूज कर रहीं हैं, इसको ध्यान में रखें। अगर आप बाहर समय बिताने के लिये जा रहीं हों तो किसी भी डिजाइन और कलर की नेल पॉलिश खरीद लें। लेकिन अगर आप ऑफिस में यह नेल पॉलिश लगाएंगी तो आपको थोड़े साधारण और लाइट कलर चूज करने होंगे।
6. मौसम- जब सही नेल पॉलिश को पसंद करने की बारी आती है तो मौसम को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये। सर्दी के मौसम में डार्क कलर और गर्मी में हॉट और ब्राइट कलर जोरों पर रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
