Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
एक्ने वाली त्वचा के लिये चुने ये फाउंडेशन
हर किसी को सुंदर दिखने की चाह होती है और उसके लिये वह कुछ भी करता है। साफ-सुथरी स्किन टोन पाने के लिये लड़कियां फाउंडेशन का सहारा लेती हैं तो कुछ की त्वचा प्राकृतिक रूप से ही कोमल , तेल रहित और बिना मुहांसों की होती है। पर अगर आपकी स्किन ऑइली है और आपको मुहांसे परेशान करते हैं तो, आपको जरुरत है अच्छे फाउंडेशन की। आइली स्किन वाली लड़कियों को ऐसा फाउंडेशन लगाना चाहिये जो खास उनकी स्किन के लिये ही बना हो। आज हम आपको कुछ ऐसे फाउंडेशन बताएंगे जिन्हें आप ऑइली त्वचा पर लगा सकती हैं। ये फाउंडेशन त्वचा पर और मुहांसे आने से रोकेगें और स्किन भी ऑइली नहीं दिखाई देगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में-

एक्ने वाली त्वचा के लिये चुने ये फाउंडेशन
हाइड्रेटिंग फाउंडेशन- ऑइल फ्री - अगर आपकी ऑइली स्किन है और उस पर बार बार मुहांसे निकलते हैं तो, ऐसा फाउंडेशन लगाइये जो पोर्स को ब्लॉक ना करें। आपको ऐसे प्रॉडक्ट नहीं लगाने चाहिये जो दावा करें कि वे आपकी स्किन को चमकीला लुक देगें।
लिक्विड फाउंडेशन- यदि आप ऐसा फाउंडेशन चाहती हैं जो लंबे समय तक टिके तो, आपको लिक्विड फाउंडेशन चाहिये। यह ऑइली स्किन के लिये सबसे बेहतर फाउंडेशन होता है।
वॉटर बेस फाउंडेशन- ऐसे फाउंडेशन जो हल्के से मीडियम तक का कवरेज देने की छमता रखते हैं, वो मुहांसे वाली त्वचा के लिये अच्छे होते हैं। ऐसा फाउंडेशन चुने जो बहुत ही पतला हो।
कम्पैक्ट फाउंडेशन- यह फाउंडेशन नार्मल स्किन वाली लड़कियां भी लगा सकती हैं। आपको ऐसा प्रॉडक्ट लेना होगा जो पाउडर या क्रीम के रूप में आए। इसमें मैटे इफेक्ट नहीं होना चाहिये।
मॉइस्चराइजिंग फाउंडेशन- अगर आपकी त्वचा हल्की सी ऑइली से ले कर नार्मल तक की है, तो इसे ही लगाएं। आपको ऐसे प्रोडक्ट मिल जाएंगे जिसमें विटामिन सी और ई, एंटी ऑक्सीडेंट, एसपीएफ आदि होगें। यह फाउंडेशन तेल को दूर कर के चेहरे को पोषण भी देता है।
लिक्विड से पाउडर फाउंडेशन - यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो त्वचा से अत्यधिक सीबम को निकलने से रोकता है और पोर्स को छेाटा करता है। ऐसा प्रॉडक्ट चूज करें जो गाढा फार्मुला होने की बजाए हल्का हो। इसको लगाने से आपको सही बेस मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
