Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेकअप के जरिये कीजिये अपनी स्किन को ग्लो
खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा किसी भी महिला की संपत्ति होती है। इसके बावजूद महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि मेकअप के बिना ही त्वचा की देखभाल की जा सकती है। आपको यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि मेकअप के बिना आप खूबसूरत नहीं दिख सकतीं।
बेशक अपनी स्किन को क्लीन और फ्रेश रखना महत्वपूर्ण है, पर सुंदर दिखने के लिए मेकअप से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। आइए हम आपको कुछ बेहतरीन मेकअप टिप्स के बारे में बताते हैं जो आपकी त्वचा में निखार लाकर आपको आकर्षक बनाएगा।
फाउंडेशन लगाते वक्त कौन सी गलती करती हैं आप?

चेहरे पर लगाएं प्राइमर की परत
चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए जब भी मेकअप की बात होती है तो प्राइमर सबसे पहले आता है। अगर आपके पास प्राइमर नहीं है तो आप मॉइस्चराइजर या लॉसन का भी प्रयोग कर सकते हैं। चेहरे पर प्राइमर लगाने का फायदा यह है कि इससे फाइन लाइन व झुर्रियां कम होती है, स्किन चिकनी बनती है और स्किन पर मॉइस्चराइजर की परत चढ़ जाती है। कुछ महिलाओं को मेकअप से चिढ़ होता है क्योंकि शाम के समय मेकअप के उतरने से चेहरा भद्दा दिखाई देने लगता है। पर अगर आपके पास प्राइमर है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप चेहरे और गले पर इसकी परत लगा कर निश्चिंत रह सकते हैं। अगर आप मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए प्राइमर सबसे कारगर तरीका है।

बेस कोट लगाएं
यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्राइमर आपके चेहरे के हर हिस्से में पहुंच गया है, अपनी उंगली पर फाउंडेशन की एक बूंद लें। अब धीरे-धीरे चेहरे के अलग-अलग हिस्से को छुएं और फाउंडेशन को चारों ओर फैला दें। बाजार में आपको ढेरों तरह के फाउंडेशन मिल जाएंगे। आप इनमें से कोई भी एक चुन सकते हैं, बस इस बात का ध्यान रखें कि उनमें एसपीएफ की मात्रा हो जो आपको यूवी किरणों से बचा सके।

कंसीलर लगाएं
आपके चेहरे से नजर आने वाली उम्र को प्राइमर बखूबी छिपा देगा, पर आप मेकअप को फाइनल टच देने के लिए कंसीलर का प्रयोग करें। कंसीलर कुछ ऐसे स्पॉट को भी छिपाने में सक्षम है जो प्राइमर नहीं छिपा सकता। मसलन आंखों के नीचे का कालापन, रेड स्पॉट, मुहांसे के निशान वगैरह कंसीलर से ही छिप पाएंगे। कंसीलर ट्यूब और स्टिक सहित कई प्रकार के होते हैं। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि यह आपके अनुकूल है या नहीं। ऐसे में इसे खरीदते समय अपनी त्वचा पर टेस्ट जरूर कर लें।

और अंत में पाउडर लगाएं
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अंत में पाउडर का इस्तेमाल करें। पाउडर स्किन को स्वाभाविक स्थिति में लाता है। इसे लगाने के बाद चेहरा चमकरहित हो जाता है, जिससे यह ज्यादा से ज्यादा नेचुरल दिखता है। पाउडर लगाने के बाद कोई यह नहीं समझ पाएगा कि आपने मेकअप किया है। आप किस प्रकार का पाउडर लगा रहे हैं यह भी महत्वपूर्ण है। यह दो तरह के होते हैं- लूज पाउडर और प्रेस्ड पाउडर। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपनी त्वचा के प्रकार और टेक्सचर के हिसाब से पाउडर का चयन करते हैं।

समझदारी दिखाएं और खूबसूरत दिखें
चूंकि मेकअप के बहुत सारे फायदे हैं, इसलिए बाजार में ऐसे प्रोडक्ट के ढेरों मैन्युफैक्चरर हैं। इसलिए आप सिर्फ उन्हीं मेकअप प्रोडक्ट को खरीदें जो अलग-अलग स्किन टाइप पर टेस्ट किया गया हो और जो साइड इफैक्ट न होने की गारंटी देता हो। इसलिए समझदारी दिखाएं और खूबसूरत दिखें।



Click it and Unblock the Notifications
