Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
व्हाइट आई लाइनर लगाने के क्रिएटिव तरीके
आइये जाने कि व्हाइट आई लाइनर का उपयोग क्रिएटिव तरीके से कैसे किया जा सकता है। पढ़ें!
व्हाइट आई लाइनर का उपयोग करने के लिए उत्साहित हैं? चिंता न करें यहाँ हम आपको व्हाइट आई लाइनर के उपयोग के कुछ बेस्ट आइडिया दे रहे हैं।
यदि आपको फैशन और मेकअप करना पसंद है तो आपने व्हाइट आई लाइनर का उपयोग अवश्य किया होगा या आप इसे लगाने का उचित विकल्प ढूंढ रही होंगी।
हालाँकि व्हाइट आई लाइनर न केवल अच्छा दिखता है बल्कि इससे आपकी आँखें सुंदर, चमकीली और आकर्षक दिखती हैं। रिहान्ना पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने 80 के दशक के चलन को पुन: 21 वीं शताब्दी में लाया और अब पूरा विश्व इस व्हाइट आई लाइनर के पीछे पागल है।
व्हाइट आई लाइनर के उपयोग के कुछ अद्भुत तरीके देखें...

1. सॉफ्ट लुक्स
यदि आप इसका उपयोग पहली बार कर रहे हैं तो व्हाइट आई लाइनर का उपयोग सॉफ्ट लुक के लिए करें। व्हाइट आई लाइनर को अपनी वॉटरलाइन पर लगायें और इनर कॉर्नर और अपर लिड्स पर व्हाइट आई लाइनर का उपयोग करें। उँगलियों का उपयोग करते हुए व्हाइट आई लाइनर को अन्दर की ओर मिलाएं। पहली बार इसे सरल तरीके से और कम से कम लगायें।

2. शिमर इफेक्ट
यदि आप व्हाइट आई लाइनर के साथ जादू करना चाहते हैं तो अपर आई लिड्स पर इसका उपयोग शिमर की तरह करें। पहले अपर लैश पर लिक्विड ब्लैक आई लाइनर लगायें और इसे सूखने दे। अब इसके ऊपर शिमर व्हाइट आई लाइनर लगायें और सुनहरे रंग के आई शैडो से इस जगह को शैड करें। ध्यान रहे कि वॉटरलाइन पर काजल या लाइनर अवश्य लगायें।

3. बॉटम लिड में व्हाइट लाइनर और ऊपर की लिड पर ब्लैक आई लाइनर लगायें
व्हाइट आई लाइनर पेंसिल ऊपर तथा नीचे दोनों लिड्स पर लगाने से आप भूत जैसी दिख सकती हैं। यदि आपको इस बात पर थोड़ी भी शंका है तो व्हाइट आई लाइनर पेंसिल का उपयोग अधिक न करें। आप व्हाइट आई लाइनर और ब्लैक लिक्विड आई लाइनर का उपयोग करके कैट इंस्पायर्ड आईज़ बना सकती हैं। लिड के ऊपर ब्लैक आई लाइनर लगायें और नीचे की ओर व्हाइट आईलाइनर लगायें। इसके ऊपर कुछ शिमर पार्टिकल्स लगायें।

4. इनर कॉर्नर को हाईलाइट करें
आँखों को तुरंत आकर्षक बनाने के लिए आप आँखों के इनर कॉर्नर पर व्हाइट आई लाइनर लगायें। इसे लगाने के लिए अपनी आँखों के इनर कॉर्नर पर व्हाइट लाइनर से वी बनायें और इसे अन्य रंगों के साथ मिलाएं। व्हाइट लाइनर का इस प्रकार उपयोग करने से आपकी आँखें सुंदर, आकर्षक और हॉट दिखेंगी।

5. व्हाइट आई लाइनर को विंग आउट करें
व्हाइट आई लाइनर की सहायता से विंग बनाकर आप अपनी आँखों को आकर्षक बना सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि व्हाइट आई लाइनर से अपर लिड पर एक लाइन बनायें जैसी आप ब्लैक आई लाइनर से बनाते हैं। अब लाइनर को कॉर्नर के इनर पार्ट तक फैलाएं और इंडेक्स फिंगर की सहायता से इसे स्मज करें (फैलाएं)। इससे आँखें सुंदर और अधिक बड़ी दिखती हैं।

6. आँखों के इनर कॉर्नर पर थोडा व्हाइट लाइनर लगायें
यदि आप व्हाइट लाइनर और इसके शैड के साथ खतरा उठाना चाहते हैं तो आँखों के किनारों पर थोडा व्हाइट लाइनर लगायें और अधिक प्रभाव दिखाने के लिए आँखों में और कुछ न लगायें। इस बात का ध्यान रखें कि सफ़ेद लाइनर अच्छे से फैलाएं ताकि यह आपके चेहरे पर अच्छा दिखे। इससे आपके चेहरे पर ताजगी दिखती है।

7. आँखों के इनर पार्ट पर अधिक ध्यान दें
व्हाइट लाइनर आपकी आँखों को बड़ा दिखने में सहायक होता है जबकि ब्लैक आई लाइनर उन्हेंबंद करता है। आँखों के इनर पार्ट्स पर व्हाइट आई लाइनर लगाने से आँखें बड़ी और सुंदर दिखती हैं। यदि आपको ऐसा लगता है कि यह बहुत गहरा और भद्दा दिख रहा है तो इंडेक्स फिंगर की सहायता से इसे फैलाएं।

8. आँखों के नीचे के आधे भाग पर व्हाइट आई लाइनर लगायें
इस लुक के लिए आँखों के निचले आधे हिस्से पर व्हाइट आई लाइनर की सहायता से मोटी लाइन बनायें। लैश लाइन से आधे दूरी तक एक लाइन बनायें तथा बाकी के भाग को ऐसे ही छोड़ दें। अब ऊपर की लैशेस पर व्हाइट आई लाइनर लगायें और शिमर पार्टिकल्स लगायें। तो जब आप आँखें खोलेंगी तब आँखों के निचले भाग पर लगा आधा लाइनर आपको आकर्षक बनाएगा और सबका ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
