Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
DIY होममेड मेकअप रिमूवर रेसिपी
कई महिलाओं के लिये मेकअप करना उनकी जिंदगी का जरूरी काम बन जाता है जिसके बिना वह रह नहीं सकती। लेकिन मेकअप के साथ सुबह आंख खोलना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है।
ऐसा हम नहीं बल्कि ब्यूटी एक्सपर्ट कहते हैं कि मेकअप को प्राकृतिक मेकअप रिमूवर से साफ कर के ही सोना चाहिये। इसी बात को ध्यान में रख कर हम आज आपको बताएंगे कि घर पर झट से मेकअप रिमूवर कैसे बनाएं।
तो अगर आप दुनिया भर का भारी भरकम मेकअप रिमूवर नहीं लगाना चाहती हैं, तो सिंपल DIY मेकअप रिमूवर बना डालिये। आप इसे रोजाना यूज़ कर सकती हैं, इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
इसके अलावा यह मेकअप रिमूवर हर टाइप की स्किन के लिये अच्छा है, खासतौर पर संवेदनशील त्वचा के लिये। आइये अब जानते हैं ये बनाया कैसे जाता है-

सामग्री-
1. विच हैजेल- यह एक प्राकृतिक एस्ट्रीजेंट है जो आपके पोर्स को टाइट करने में मदद करेगा और त्वचा से अत्यधिकत तेल को हटाएगा।
2. पानी: इसे बनाने के लिये डिस्टिल्लड वॉटर लें क्योंकि नल के पानी में बैक्टीरिया या मिनरल्स होते हैं जो कि त्वचा पर असर डाल सकते हैं। आप इस पानी को मेडिकल शॉप से खरीद सकती हैं।
3. बादाम तेल: सूरज की यूवी किरणो से बचाने, त्वचा में रंगत भरने और नमी डालने के लिये बादाम का तेल ही पय्रोग करें।
READ: मेकअप हटाने के 6 घरेलू तरीके
किन चीज़ों की आवश्यकता होगी:
एक छोटा कटोरा, 10 कॉटन बॉल्स और एक बड़ी बॉटल या ग्लास जार
बनाने की विधि -
- एक कटोरा लें, उसमें तीच चम्मच हर सामग्री मिलाएं।
- अब बॉटल या फिर ग्लास जार ले कर उसमें कॉटन की बॉल्स को डालें, फिर ऊपर से तैयार किया हुआ मिश्रण पूरा उड़ेल दें।
- कॉटन बॉल्स को मिश्रण में पूरी तरह से डूब जाने दें।
- आप 15 मिनट के बाद इस मिश्रण का प्रयोग कर कभी भी कर सकती हैं।
कैसे करें पय्रोग
जब भी प्रयोग करना हो, बॉटल से कॉटन की एक बॉल निकाल कर अपने चेहरे और गर्दन को साफ करें। इसे प्रयोग करते वक्त अपने आंखों के आस पास की त्वचा का ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
