Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
मेकअप की ऐसी आदतें, जिनसे आप बूढ़ी दिख सकती हैं
मेकअप की कुछ आदतों से आप वास्तव में उम्र से अधिक दिख सकती हैं। क्या हमने ऐसा सोचा था? नहीं, बिलकुल नहीं।
अत: यहाँ मेकअप की उन आदतों के बारे में बताया गया है जिससे आप उम्र से अधिक दिख सकती हैं और अच्छा होगा कि आप इन गलतियों को करने से बचें।
आप अनजाने में ही ये गलतियां कर सकती हैं जिससे आप उम्र से अधिक दिख सकती हैं। हालाँकि ये बहुत ही आम हैं और अधिकाँश महिलाओं को तो यह एहसास भी नहीं होता कि इन गलतियों से वे अपनी उम्र से अधिक दिख सकती हैं। आप कुछ नया करती हैं और फिर आपको आश्चर्य होता है कि यह वैसा क्यों नहीं दिख रहा है जैसा आपने सोचा था। ऐसा शायद मेकअप की गलती के कारण हो सकता है जिसके कारण आप अपनी उम्र से अधिक दिख सकती हैं।
यही कारण है कि हमने मेकअप से संबंधित गलतियों की सूची बनाई है ताकि आप अपनी उम्र से अधिक दिखने से बच सकें और आप जवान दिखें जो आप वास्तव में हैं। आखिरकार कोई भी अपनी उम्र से अधिक नहीं दिखना चाहता, सही है न? अत: उन गलतियों को टालें जिनके कारण आप उम्र से अधिक दिखती हैं। ऐसा करने से आप हमेशा सुंदर दिखेंगी, बिना किसी गलती के!

1. डार्क वाइन लिपस्टिक:
यदि आप जवान दिखना चाहती हैं तो लिपस्टिक के हलके रंगों का उपयोग करें जैसे न्यूड या हल्का गुलाबी। इससे आप अपनी उम्र से अधिक नहीं दिखेंगी।

2. मॉस्चराइज़ न करना:
त्वचा की बढ़ती उम्र का प्रमुख कारण सूखी त्वचा है। इससे आपकी त्वचा की उम्र अधिक दिखती है। अत: त्वचा को नियमित तौर पर मॉस्चराइज़ करें और आपकी वास्तविक उम्र से अधिक दिखने से बचें।

3. आय क्रीम का उपयोग न करना:
आँखों के नीचे की त्वचा बहुत बहुत सेंसेटिव (संवेदनशील) होती है और इसके लिए अतिरिक्त हाईड्रेशन की आवश्यकता होती है। मेकअप में इसका उपयोग न करने से आप उम्र से अधिक दिख सकती हैं।

4. फाउंडेशन लगाना न भूलें:
हालाँकि मेकअप की परतें लगाकर आप उम्र से अधिक दिख सकती हैं परन्तु इसे लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छे फाउन्डेशन का उपयोग करने से आप की उम्र कई वर्ष छोटी लग सकती हैं।

5. बहुत अधिक गहरा ब्लश लगाना:
यदि आपकी उम्र अधिक है तो ब्लश न लगायें क्योंकि यह बहुत अधिक अप्राकृतिक लगता है। नैसर्गिक दिखने वाले हलके पीच और गुलाबी रंगों के ब्लश का उपयोग करें।

6. लिप लाइनर का बहुत अधिक उपयोग करना:
यह एक आम आदत है। यदि इसे अधिक मात्रा में लगाया गया तो आपकी उम्र अधिक दिख सकती है। ऐसे लिप लाइनर का उपयोग करें जो आपकी लिपस्टिक से मैच करे। विपरीत रंगों के लिप लाइनर और लिपस्टिक न लगायें।

7. कंसीलर अधिक लगाना:
हम जानते हैं कि आप चेहरे की रेखाएं छुपाना चाहती हैं परन्तु कंसीलर का बहुत अधिक उपयोग करने से ये लाइंस अधिक दिखती हैं। इसके बजाय कंसीलर की थोड़ी मात्रा या आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications