Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
स्मोकी आईज मेकअप के ये रूल्स अपना कर आप बन सकती हैं मास्टर
महिलाएं हमेशा वही मेकअप कराना चाहती हैं जो फैशन में हो, और आँखों के लिए आजकल सबसे ज़्यादा लोकप्रिय स्टाइल है स्मोकी लुक।
स्मोकी का मतलब है आँखों के आसपास शेडएड रंग का दिखना, जिससे चेहरे में आँख सबसे खूबसूरत दिखने लगता है। ऐसा करने के लिए कुछ बेसिक चीज़ें हैं और सही कॉस्मेटिक का चयन है जिससे आप यह लुक पा सकते हैं।

अगर आप भी स्मोकी लुक चाहते हैं और अपने आप को स्टाइल आइकॉन बनाना चाहती हैं, तो यहाँ पर कुछ बेसिक चीज़ों के बारे में बताया गया है, जो आपको ध्यान में रखना चाहिए। पढ़िए और ध्यान रखिये।

1. स्मोकी लुक के लिए कई रंगों का इस्तमाल:
कई महिलाएं यह मानती हैं कि स्मोकी लुक का मतलब है काले रंग से आँखों के आस पास के क्षेत्र को स्मज करना। जो यह सोचते हैं वह गलत हैं क्यूंकि स्मोकी लुक में सिर्फ काले ही नहीं, काफी रंगों का इस्तमाल होता है। जिन रंगों का इस्तमाल हो सकता है वह हैं चांदी, सोना, आसमानी, पर्पल, लाल, गुलाबी इत्यादि और यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है।

2. ब्रश:
घर में ही स्मोकी लुक पाने के लिए आपको एक से अधिक ब्रश की ज़रुरत हो सकती है। यह ब्रश हो सकते हैं ब्लेंडिंग ब्रश, फ्लफी ब्लेंडिंग ब्रश, ऑयशैडो ब्रश और एंगल्ड ब्रश। सही ब्रश का चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सा कॉस्मेटिक इस्तमाल कर रहे हैं।

3. स्मोकी ऑय लुक के बिगिनर:
स्मोकी लुक सिर्फ प्रोडक्ट से ही नहीं होता। अच्छे स्मोकी लुक की शुरुआत पालक पर अच्छे प्राइमर और कंसीलर लगाने से होती है। प्राइमर और कंसीलर को सही तरीके से लगाने से एक अच्छा बेस बनता है ताकि आगे का मेकअप सही तरीके से हो सके।

4. स्मोकी लुक के लिए कितना रंग सही है:
स्मोकी लुक के लिए आँखों पर विभिन्न रंगों से कोटिंग की जाती है। आँख के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न रंग होते हैं। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं, भौं के नीचे वाले क्षेत्र को न्यूड क्षेत्र कहते हैं और पलक के किनारे में ऑय लाइनर लगाया जाता है। आँखों के बाहरी किनारे पर गहरे रंग का इस्तमाल होता है और नाक की तरफ अन्दर की तरफ हल्के रंगों का इस्तमाल होता है।

5. आँखों के आकार को ध्यान में रखें:
क्यूंकि आपके दोस्त स्मोकी लुक बनाने में पारंगत हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि वह आपके लिए भी ऐसा कर सकते हैं। आपका दोस्त अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर सकता है पर स्मोकी लुक आपके चेहरे पर कैसा लगेगा यह आपके आँखों की आकार पर निर्भर करता है। आपकी आँखें बड़ी हैं, छोटी हैं, गोल हैं या धंसी हुई हैं- यह देखते हुए आपको स्मोकी लुक का चयन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications