Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
चुनिए अपने लिपस्टिक शेड्स के साथ परफेक्ट ब्लश
यदि आप लिपस्टिक के साथ गलत रंग का ब्लश लगाती हैं तो यह बहुत ही अप्राकृतिक सा दिख सकता है और आप जोकर सी भी दिख सकती है।
मानें या न मानें आप लिपस्टिक के साथ कौन सा ब्लश लगाते हैं, यह बात आपके गॉर्जियस लुक के लिए बहुत मायने रखता है। आप कोरल ब्लश के साथ पिंक लिपस्टिक नहीं लगा सकती। लिपस्टिक शेड्स और ब्लश के गलत मैचिंग की वजह से आप भी फैशन ब्लंडर का शिकार हो सकती है।
इसलिए यहां हम आपको बताएंगे कि किस रंग के लिपस्टिक के साथ किस रंग का ब्लश लगाना चाहिए। यदि आप लिपस्टिक के साथ गलत रंग का ब्लश लगाती हैं तो यह अनेचुरल लुक देने के साथ ही आपकों जोकर की तरह भी दिखा सकता है।
यदि आप एक से अधिक लिपस्टिक के शेड्स का उपयोग करती है तो आपके पास ब्लश के भी डिफरेंट शेड्स होने चाहि। यहां हम बता रहे है कि आपको लिपस्टिक के विभिन्न रंगों के साथ किस रंग का ब्लश लगाना चाहिए।

1. लाल:
लाल रंग की लिपस्टिक के साथ हल्का नारंगी या कोरल रंग का ब्लश लगाया जा सकता है। यदि आप चटक लाल रंग की लिपस्टिक लगा रही हैं तो आप हल्के गुलाबी रंग का ब्लश लगा सकती हैं। गहरे लाल रंग की लिपस्टिक के साथ ब्रिक रेड रंग के ब्लश का उपयोग करें।

2. गुलाबी:
गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ गुलाबी रंग का ब्लश अच्छा दिखता है। यह बहुत ही फ्लेक्सिबल ब्लश होता है जिसका उपयोग लिपस्टिक के कई रंगों के साथ किया जा सकता है।

3. कोरल:
कोरल लिपस्टिक के साथ पीच कलर का ब्लश अच्छा दिखता है। कोई भी पीच पिंक रंग का ब्लश इस लिपस्टिक के साथ अच्छा दिखता है।

4. न्यूड:
यह थोडा मुश्किल हो सकता है क्योंकि न्यूड लिपस्टिक के कई रंग हो सकते हैं। गुलाबी न्यूड रंग के साथ हल्का, डस्टी पिंक शेड का ब्लश लगायें और ब्राउन न्यूड्स के साथ मिट्टी के रंग का ब्लश लगाएं, पिंक और ब्राउन को कभी भी एक साथ नहीं लगाना चाहिए।

वाइन रंग
बेरी रंग के ब्लश वाइन रंग के लिपस्टिक के साथ जंचते हैं। आप इसके साथ गुलाबी ब्लश भी लगा सकती हैं। तो निश्चित रूप से आपका गुलाबी ब्लश बहुउपयोगी ब्लश है।



Click it and Unblock the Notifications
