Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
अपनी स्कीन टोन के हिसाब से कैसे चुनें परफेक्ट लिपस्टिक
अपने लिए लिपस्टिक का चयन, अपनी त्वचा के टोन के हिसाब से करें। ताकि आप पर वो भद्दा न लगें। इसके लिए आपको बस ऐसी बातों का ध्यान रखना होगा-
इन दिनों मार्केट में ऐसे-ऐसे रंग की लिपस्टिक आ रही हैं जिनके बारे में हमने कभी सोचा नहीं था। अगर आपको याद हो तो पिछले साल ही ऐश्वर्या राय ने बैंगनी कलर की लिपस्टिक लगाकर एक फिल्म फेयर अवॉर्ड में धूम मचा दी थी। बैंगनी, नीले, हरे और ब्राउन रंग की लिपस्टिक इन दिनों जोरदार बिक्री कर रही हैं।
लेकिन हर किसी के चेहरे पर ये लिपस्टिक नहीं फबती हैं। इसके पीछे वजह उनका रखरखाव और त्वचा होती है। अगर आप हाई प्रोफाइल गर्ल हैं तो आपका रखरखाव भी अच्छा होगा ऐसे में ड्रेस के हिसाब से लिपस्टिक का चयन करना सही रहता है।
लेकिन अगर आप वर्किंग वूमन हैं, कॉलेज गोइंग गर्ल हैं या होममेकर हैं तो बेहतर होगा कि अपने लिए लिपस्टिक का चयन, अपनी त्वचा के टोन के हिसाब से करें। ताकि आप पर वो भद्दा न लगें। इसके लिए आपको बस ऐसी बातों का ध्यान रखना होगा-

1. डार्क स्कीन टोन:
डार्क स्कीन टोन वाले लोगों पर ब्राइट कलर सही लगते हैं। अगर आपका कॉम्पलेक्शन डार्क है तो आप ब्राउन कलर या मैजेंटा कलर की लिपस्टिक को कम से कम एक बार तो ट्राई कर ही सकती हैं। रिच कलर, डार्क टोन के साथ अच्छे लगते हैं।

1. डार्क स्कीन टोन: कौन से कलर न लगाएं
अगर आप बहुत ज्यादा सांवली हैं तो पेस्टल शेड्स या लाइट शेड्स को लगाने से बचें। इन्हें लगाने से चेहरा और ज्यादा डार्क लगता है। साथ ही मैटेलिक शेड्स को भी न ट्राई करें।

2. सफेद त्वचा:
जिन लोगों की स्कीन सफेद होती है तो महिलाएं, नि:संदेह रूप से सुंदर मानी जाती है और उन पर किसी भी रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है। लेकिन आप पर औरेंज, रेड, ब्राउन और पिंक कलर बहुत अच्छे लगेगे। साथ ही आप गोल्ड और मैटेलिक कलर भी ट्राई कर सकती हैं।

2. सफेद त्वचा: कौन से कलर न लगाएं
वैसे तो सभी रंग पर आप पर फबेंगे लेकिन हो सकें तो डार्क ब्लू, डार्क रेड या बैंगनी रंग को न लगाएं। साथ ही शिमर को लगाने से भी बचें। बहुत ज्यादा ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल भी न करें।

3. फेयर स्कीन टोन:
फेयर स्कीन होने पर आप कोई भी रंग का लिप ग्लॉस या लिपस्टिक लगा सकती हैं। आप चाहें तो ब्लू कलर को भी ट्राई कर सकती हैं।

3. फेयर स्कीन टोन: कौन से कलर न लगाएं
ब्लैक, ग्रीन, औरेंज आदि रंगों को लगाने से फेयर लड़कियों को बचना चाहिए।

4. फीका स्कीन टोन:
आपकी स्कीन टोन के हिसाब से आपके चेहरे पर पेस्टल या लाइट शेड ज्यादा अच्छा लगेगा। आप चाहें तो वॉर्म शेड्स को भी ऑप्ट कर सकती हैं। रेड, पर्पल और ब्लू कलर की लिपस्टिक आपको सेक्सी लुक देगी।

4. फीका स्कीन टोन: कौन से कलर न लगाएं-
आप, डार्क कलर्स में ब्राउन, रेड और मैरून का इस्तेमाल करने से बचें। इससे आपके चेहरे पर और फीकापन या पीलापन सा लगेगा। साथ ही ब्रांज या मैटेलिक शेड्स का इस्तेमाल भी न करें।



Click it and Unblock the Notifications
