Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोज़ नहीं करना चाहिए इन मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल
शायद हर लड़की के लिए अपने लिए परफैक्ट मेकअप प्रॉडक्ट चुनना बड़ा थकाऊ और मुश्किल काम होता होगा। और ऐसे में अगर आपको अपनी पसंद का ब्रांड, कलर, प्रॉडक्ट मिल जाए तो फिर आपका मन उसे रोज़ लगाने का करता है।
पर क्या आप जानते हैं कि कुछ मेकअप प्रॉडक्ट्स ऐसे होते हैं जिन्हें रोज़ लगाने से आपको नुकसान हो सकता है। रोज़ाना इन चीज़ों का इस्तेमाल आपकी त्वचा और बालों की सेहत को बहुत बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
इसलिए जिन चीज़ों का इस्तेमाल आप सुंदर दिखने के लिए कर रहीं हैं वो ही आगे चलकर आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकती हैं। इसलिए रोज़ाना मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बेहतर है आप उनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
कुछ मेकअप प्रॉडक्ट्स ऐसे होते हैं जिन्हें रोज़ इस्तेमाल करना नहीं चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही मेकअप प्रॉडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपको इनका इस्तेमाल रोज़ नहीं करना चाहिए।

ड्राई शैंपू
जब बालों को धोने का समय नहीं होता है अकसर लोग ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ड्राई शैंपू का हद से ज्यादा इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए। रोज़ाना ड्राई शैंपू का इस्तेमान करने से बाल रूखे और कमज़ोर हो जाते हैं। इसकी वजह से बाल समय से पहले टूटने और खराब होने लगते हैं।

डीप कंडीश्नर
बालों को डीप कंडीश्निंग देने से वो स्वस्थ दिखाई देते हैं लेकिन इसका भी अत्यधिक प्रयोग आपके बालों को बेजान बना सकता है और इसकी वजह से सिर की त्वचा का प्राकृतिक पीएच स्तर भी प्रभावित होता है। ये उन प्रॉडक्ट्स में से एक है जिन्हें रोज़ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

दवायुक्त लिप बाम
फटे होंठों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दवायुक्त लिप बाम का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बार-बार इसका प्रयोग करने से फटे होंठों की हालत सुधरने की बजाय और ज्यादा बिगड़ सकती है।

मेकअप प्राइमर
हर किसी को प्राइमर लगाना बहुत पसंद होता है क्योंकि ये आपकी त्वचा की सारी खामियों को छिपा लेता है। अगर आपके प्राइमर में सिलिकॉन है और आप इसका इस्तेमाल रोज़ करती हैं तो आपकी त्वचा के छिद्रों ऑयल और पसीने से बंद कर सकता है। इसकी वजह से आपकी त्वचा भद्दी दिखने लगती है।

वॉटरप्रूफ मस्कारा
मस्कारा लगाने से आंखें बड़ी खूबसूरत और आकर्षित लगती हैं लेकिन वॉटरप्रूफ मस्कारे को रोज़ लगाने से ये आपकी आखों के लैशेज़ को सुखा सकता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल रोज़ नहीं करना चाहिए।

सैल्फ टैनर
कई लोग सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए रोज़ सैल्फ टैनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि ये टैनर उनकी त्वचा को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा रहा है। ये उन मेकअप प्रॉडक्ट्स में से एक है जिन्हें आपको पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर देना चाहिए वरना ये आपको त्वचा से संबंधित कई परेशानियां दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
