Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
आपके ‘नो मेकअप’ लुक में चार चांद लगा सकती हैं ये चीज़ें
बहुत ही कम लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती है। जिन लड़कियों की त्वचा और बाल बहुत ही खूबसूरत और स्वस्थ होते हैं सिर्फ उन्हें ही मेकअप और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत कम होती है।
हर लड़की को खूबसूरत त्वचा और बालों के लिए ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने वाले सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग करना ही पड़ता है।

सिर्फ सुंदर त्वचा ही जरूरी नहीं होती। परफैक्ट लुक पाने के लिए बालों का स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्रॉडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको मेकअप के बिना भी खूबसूरत दिखा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो क्या चीज़ें हैं जिनके बाद आपको मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ती।

कॉस्मेटिक्स की जगह आप इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को रोज़ाना बड़ी आसानी से घर पर ही इस्तेमाल कर सकती हैं। मेकअप ना करने के मूड में भी ये सौंदर्य प्रसाधन आपके लिए मददगार साबित होंगे।
ये सौंदर्य प्रसाधन आपके बालों और त्वूचा को बेहद खूबसूरत और स्वस्थ बना देंगें। तो चलिए फिर देर किस बात की, अभी जानते हैं इनके बारे में...

स्क्रबर और एक्सफोलिएटर
स्क्रबर और एक्सफोलिएटर पूरी तरह से त्वचा की सफाई करता है। त्वचा पर स्क्रबर का असर देखने के बाद आप इसे रोज़ यूज़ करना चाहेंगीं। अपने लिए एक ऐसा स्क्रबर चुनें जो बहुत ज्यादा चिपचिपा ना हो। अगर आपकी त्व़चा के रोमछिद्र बंद हो गए हैं तो आपको स्क्र बर का इस्तेंमाल जरूर करना चाहिए। त्वचा पर स्क्रबिंग करते समय हल्के हाथों से मसाज करें वरना त्वचा पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।

मॉइश्चराइज़र
मॉइश्चराइज़र को आप चेहरे पर ही नहीं बल्कि पूरी बॉडी पर इस्तेमाल कर सकती हैं। अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही अपने लिए मॉइश्चराइज़र चुनें और दिन में कम से कम दो बार मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं। सिर्फ खुशबू के आधार पर ही कोई मॉइश्चराइज़र ना खरीद लें। बढिया ब्रांड का मॉइश्चराइज़र दिन से लेकर रात तक की त्वचा की सारी जरूरतों को पूरा कर सकता है।

तेल, शैंपू और कंडीश्नर
अब बात करतें बालों के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की। बालों के लिए मेकअप स्टो र्स और ऑनलाइन आपको कई प्रॉडक्ट्स मिल जाएंगें जो आपको कंफ्यूज़ कर सकते हैं। अगर आप बालों में ज्यादा केमिकल युक्त चीज़ें नहीं लगाना चाहती हैं रोज़ या सप्ताह में दो या तीन बार अपने बालों में तेल से मालिश करें और फिर शैंपू और कंडीश्नर करें। सभी तरह के बालों पर यह तरीका कारगर होता है। अगर आप एक ही ब्रांड की तीनों चीज़ों खरीदेंगीं तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।

फेसवॉश का काम
अगर आप बॉडी सोप का ही इस्तेमाल चेहरे पर भी करती हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए बहुत खराब हो सकता है। शरीर की और चेहरे की त्वचा में बहुत फर्क होता है। चेहरे की त्वचा अत्यंत मुलायम और संवेदनशील होती है। अगर आप मेकअप के बिना ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसमें आपको चेहरा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस काम के लिए आपको फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। एक बढिया ब्रांड का फेसवॉश आपके चेहरे की त्वचा की सभी जरूरतों को पूरा करता है। शरीर की बाकी त्वचा से चेहरे की त्वचा का पीएच स्तर काफी अलग होता है। वहीं फेसवॉश का ज्यादा इस्तेमाल भी खतरनाक साबित होता है क्योंकि ये त्वचा के नैचुरल ऑयल और नमी को नुकसान पहुंचाता है।

सनस्क्रीन
सनस्क्रीन का मेकअप से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी सनस्क्री न जरूर लगाना चाहिए। सूर्य की तेज हानिकारक किरणें बड़ी आसानी से त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन द्वारा इससे बचा जा सकता है। मार्केट में विभिन्न नंबर के सनस्क्रीन उपलब्ध हैं। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब कभी भी घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन लगाना बिलकुल ना भूलें। सनस्क्रीन त्वचा के लिए मॉइश्चराइज़र का काम करता है। मौसम और स्किन टाइप को ध्यान में रखकर अपने लिए सनस्क्रीन चुनें।

सीरम
अगर आप बिना मेकअप के ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप सीरम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सीरम स्किन टाइप और शरीर के अंग के अनुसार चुनना चाहिए, जैसे कि बालों का सीरम और आईब्रो के लिए सीरम आदि। अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार अपने लिए सीरम चुनें। थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में सीरम का प्रयोग करते रहें। सीरम त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं को खत्म कर आपके नो मेकअप लुक को उभारता है।

लिप बाम और लिपस्टिक
पूरे शरीर की त्वचा के मुकाबले होंठ काफी संवेदनशील होते हैं। आपकी एक गलती होंठों की प्राकृतिक रंगत को छीनकर उन्हें बेजान बना सकती है। होठों में नमी बनाए रखने के लिए लिप बम और लिप क्रीम का इस्ते माल जरूर करें। मार्केट में आपको विभिन्न फ्लेवर की लिप बाम और क्रीम मिल जाएंगीं।



Click it and Unblock the Notifications
