Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
अगर आप आई शैडो लगाना सीख रही हैं तो ध्यान में रखें ये बातें
आई मेकअप से आंखों का लुक पूरी तरह से बदल जाता है। आई शैडो तो आई मेकअप में अहम भूमिका निभाती है। इससे आंखें ज़्यादा आकर्षक लगती हैं और ये आंखों को गहराई भी देता है। अगर आप अपने लिए सही आई शेड चुनें तो इससे आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक लगेंगी।
हालांकि, अगर आपको आई शैडो लगाने का सही तरीका नहीं पता है और आपको रंगों से खेलना नहीं आता है तो बात बिगड़ सकती है। तो चलिए जान लेते हैं कि आई शैडो को कैसे इस्तेमाल किया जाता है और परफैक्ट आई मेकअप के लिए कुछ आई शैडो ट्रिक्स के बारे में भी जान लेते हैं।

आई शैडो कैसे करें इस्तेमाल
आई मेकअप सीखना कोई आसान काम नहीं है। अगर आपको मेकअप ट्यूटोरियल्स से भी आई मेकअप करना मुश्किल लग रहा है तो आज हम आपको आई शैडो लगाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
ब्रो एरिया को हाइलाइट करने से शुरुआत करते हैं। अगर आप ब्रोज़ को हाइलाइट करना चाहती हैं तो मैट शेड या शिमरी पेल आई शैडो या आईब्रो पर सीधा चबी पेंसिल लगाएं।
आई लिड के मोबाइल पार्ट पर मेन शेड या आई शैडो लगाएं। यहां पर आपको थोड़ा क्रिएटिव होना पड़ेगा। किसी की आई लिड बड़ी होती है जबकि कुछ लोगों की आईलिड बहुत छोटी होती है इसलिए आपको आई लिड के आकार के अनुसार ही एडजस्ट करना होगा।
आई शैडो की डार्क शेड का इस्तेमाल करें। इससे आंखें बड़ी लगती हैं। अगर अपकी हूडिड आईज़ हैं तो, आंखें खोलने पर आपकी अपर लिड ज़्यादा से ज़्यादा मोबाइल लिड को कवर कर लेती है। आप अलग अलग क्रीज़ शैडो ट्राई कर सकती हैं कि कौन सा शेड आपको ज़्यादा सूट करता है।
आंखों के एकदम बाहर के कोने में डार्क शेड का आई शैडो वी शेप में लगाएं। इसके बाद आप ब्लैंडिंग ब्रश से अपने मेकअप को ब्लैंड कर सकती हैं। अपर आईलिड की सीध और ऊपर जहां से आई लैशेज़ शुरु होती हैं वहां आईलाइनर, मस्कारा और डार्क आई शैडो लगाएं।
बॉटम वॉटर लाइन के लिए डार्क आई लाइनर या पेल न्यूड आईलाइनर का इस्तेमाल करें और टॉप वॉटरलाइन पर लैशेज़ को मोटा दिखाएं। आई लाइनर को गाढ़ा लगाने से स्मोकी लुक आएगा और न्यूड आई लाइनर आंखों को बड़ा दिखाएगा।
लो लैश लाइन जोकि वॉटर लाइन के बिल्कुल नीचे होती है, वहां पर लाइनर और शैडो दोनों लगाए जाते हैं। आंखों के अंदरुनी कोने में आप पेल शिमरी शैडो लगा सकती हैं। आप ब्रो बोन के लिए इस्तेमाल की गई शेड भी यहां लगा सकती हैं।
खूबसूरत आंखों के लिए आई शैडो ट्रिक्स
क्वालिटी ब्रश
हाई क्वालिटी ब्रश और प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। आई शैडो को लगाने और ब्लेंड करने में हाई क्वालिटी ब्रश अच्छे रहते हैं। अलग-अलग शेप और साइज़ में कई आई शैडो ब्रश उपलब्ध हैं लेकिन आपको अपने लिए ब्रश चुनते समय तीन बातों का ध्यान रखना है जैसे कि बेसिक आई शैडो ब्रश, ब्लेंडिंग ब्रश और एंगल्ड आई शैडो ब्रश।
बेसिक आई शैडो ब्रश के ब्रिसल्स फ्लैट और सख्त होते हैं जो किसी भी रंग पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं जबकि ब्लेंडिंग ब्रश के ब्रिसल्स ब्लेंडिंग के लिए मुलायम होते हैं और एंगल्ड आई शैडो ब्रश लैश लाइन पर लाइनर कलर लगाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है।
आई लाइनर की जगह आई शैडो लगाएं
आप चाहें तो आई लाइनर को छोड़ कर आई शैडो भी लगा सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि बोल्ड कलर्स आई लाइनर के बिना ज़्यादा अच्छे लगते हैं। आप आई शैडो को आई लाइनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्मोकी लुक
अपनी आंखों की शेप भी ध्यान दें। बादाम के आकार वाली आंखों में स्मोकी लुक सबसे ज़्यादा अच्छा लगता है।
छोटी आंखों के लिए तीन शेड्स
अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो लाइटर साइड में शेड रखें। आईलिड पर लैश लाइन से लेकर क्रीज़ तक लाइटर शेड लगाएं। वहीं आंखों की गहराई दिखाने के लिए उसी रंग का मीडियम शेड इस्तेमाल करें। लोअर लैश लाइन के ईनर रिम को लाइनिंग ना करें बल्कि इसकी जगह न्यूड आईलाइनर लगाएं।
किनारों को ब्लेंड करें
किनारों को ब्लेंड करना ज़रूरी होता है और इन पर ज़्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर सही से ब्लेंडिंग की जाए तो आई शैडो खूबसूरत दिखता है। लिड पर हल्के से ब्रश फहराएं और हार्श लाइंस को ब्लेंड करें। लेकिन इसके लिए आपको सही ब्रश चुनना होगा।
डबल कलर ब्लेंडिंग
आंखों के बॉटम एरिया पर आई शैडो का डार्क शेड लगाएं और उस एरिया के ऊपर मीडियम शेड का आई शैडो लगाएं और फ्लफी ब्लेंडिंग ब्रश से ब्लेंड करें।
प्राइमर
अगर आप अपने आई शैडो को पूरा दिन बरकरार रखना चाहती हैं तो आई शैडो लगाने से पहले प्राइमर लगाना ना भूलें।
हरी आंखों के लिए ब्राउन शेड
अगर आप अपनी आंखों के नैचुरल कलर को उभारने के लिए आई शैडो लगा रही हैं तो इसमें कलर का चुनाव करते समय सावधान रहें। अगर आपकी आंखों का रंग हरा है तो आप पर ब्राउन और रस्टी शेड बहुत सुंदर लगेगा।
भूरी आंखों के लिए गोल्ड
अगर आपकी आंखों का रंग भूरा है तो आपको कोई भी शेड सूट करेगा लेकिन पर्पल और गोल्ड ज़्यादा सुंदर लगेगा।
नीली आंखों के लिए कॉपर
नीली आंखों के लिए आई शैडो के साथ ब्रॉन्ज़ या कॉपर टोन का इस्तेमाल करें। स्लेट ग्रे भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
