Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
फाउंडेशन या प्राइमर चेहरे पर क्या लगाएं पहले, जानें मेकअप करने की सही गाइडलाइन
केवल चेहरे पर क्रीम-पाउडर से लीपा-पोती करने का नाम ही मेकअप नहीं है। 'मेकअप' वह है जिसमें सभी कॉस्मेटिक्स का प्रयोग सही तरीके से चेहरे पर किया जाए तथा जिससे आपकी छुपी खूबसूरती बाहर नजर आती है। मेकअप आजकल महिलाओं को सुंदर दिखाने का सबसे अहम टूल है। एक परफेक्ट मेकअप के जरिए न सिर्फ लुक बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। कई बार लड़कियां मेकअप के नाम पर बहुत सारे प्रॉडक्ट तो खरीद लेती है लेकिन उन्हें मेकअप का सही इस्तेमाल करना नहीं आता है।
कई लड़कियां इस बात को लेकर समझ नहीं पाती है कि मेकअप की शुरुआत प्राइमर के साथ करनी होती है या बेस पाउडर के साथ। इसलिए आज हम आपको मेकअप से जुड़ी कुछ खास और सामान्य गाइडलाइन के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके मेकअप को परफेक्ट बनाने के दौरान काम आएंगी, आइए जानते है मेकअप के दौरान कब कौनसी चीज इस्तेमाल करनी चाहिए और किस प्रॉडक्ट को कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

क्लींजर
मेकअप करने से पहले चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी दूर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए किट में क्लींजर का होना जरूरी है। इसे सबसे पहले इस्तेमाल करें।

टोनिंग
क्लींजर के बाद टोनर अप्लाई करना जरूरी है। इससे स्किन का pH लेवल बैलेंस रहता है।

सीरम
टोनर को इस्तेमाल करने के बाद सीरम लगाना न भूलें। इससे स्किन एलर्जी से बची रहती है।

आई क्रीम
पफ्फी आईज से छुटकारा पाने के लिए आई क्रीम लगाएं।

मॉइश्चराइजर
मेकअप किट में मॉइश्चराइजर को न भूलें। आई क्रीम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे रूखापन दूर होता है।

सनस्क्रीन
अगर आप कहीं सुबह या दोपहर के वक्त कहीं जा रही है तो मेकअप में मॉइश्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाएं। इससे त्वचा वातावरण की गंदगी से बची रहती है।

प्राइमर
अपनी स्किन टोन के हिसाब से प्राइमर का कलर चूज करें। इस बात का ध्यान रखें कि प्रॉडक्ट लॉन्ग लॉस्टिंग होना चाहिए।

फाउंडेशन
फांउडेशन फेस पर पतली लेयर में लगाएं। इससे स्किन पर धीरे-धीरे अप्लाई करें।

कंसीलर
कंसीलर को अप्लाई करते वक्त लड़कियां बहुत ही ज्यादा कंफ्यूज रहती है कि कंसीलर फांउडेशन से पहले लगाएं या फिर बाद में। इसे बाद में लगाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

फेस पाउडर
इस प्रॉ़डक्ट से चेहरे का ऑयल कंट्रोल रहता है। आप ऑयल फ्री या फिर ऑयल बेस फेस पाउडर का इस्तेमाल अपनी स्किन टोन के हिसाब से कर सकते हैं।

हाईलाइटर
हाईलाइटर इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे फाउंडेशन के ऊपर अच्छे से लगा सकते हैं (चिक बोन के हाई प्वाइंट पर, नाक पर और सिर पर) या आप इसे हल्के मॉस्चराइजर के साथ भी लगा सकते हैं ताकि इससे नो मेकअप ग्लो आए।

आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा
इन चीजों को बिना मेकअप किट अधूरी है। मेकअप बेस कंप्लीट हो जाने के बाद आईशैडो,आईलाइनर और फिर मस्कारा लगाएं।

लिप लाइनर और लिपस्टिक
इसके बाद होंठों की बारी आती है। लिप लाइनर लगाने के बाद अपनी ड्रेस के साथ मैच करता लिप शेड होंठों पर लगाएं।

ब्राउज
मेकअप में इसे भूलना गलती होगी, आइब्रो चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा है। इसके लिए आप आईब्रो पैंसिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉन्टूरिंग
मेकअप की मदद से अपने चेहरे के फीचर्स को उभारने को कॉन्टूरिंग कहते हैं। इससे चेहरे में डेफिनिशन ऐड किया जाता है और चेहरे को शेप भी मिलता है। इस तक

सेटिंग स्प्रे
किट का सबसे जरूरी और लास्ट में इस्तेमाल किया जाने वाला प्रॉडक्ट सेंटिंग स्प्रे है। हेयर स्टाइल की सेटिंग के लिए हेयर स्प्रे और मेकअप के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
