Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी से पहले दुल्हन ये मेकअप ब्लडंर करने से बचें
क्या आप भी जल्दी शादी करने की सोच रही हैं? क्या आपकी भी शादी होने वाली है ? तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है। शादी हमारी जिंदगी का सबसे हसीन लम्हा होता है। इसमें हर किसी की नज़र बस हम पर ही टिकी होती है।
शादी की तैयारियों में कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और एसेसरीज़ तक सब कुछ बैस्ट चुनने की कोशिश की जाती है। लेकिन हम में से कई लोग अपनी जिंदगी के इस सबसे खास मौक पर मेकअप को लेकर कोई ना कोई गलती कर बैठते हैं।

अगर आप ऐसी किसी ब्यूटी मिस्टेक से बचना चाहती हैं तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ें।
फाउंडेशन का गलत शेड चुनना
जाहिर सी बात है कि शादी की तैयारियों में आपके पास ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने का तो समय होगा नहीं लेकिन फिर भी आपको फाउंडेशन के गलत शेड के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। अपने रंग से गहरा शेड चुनकर आपका रंग डार्क लगेगा। जैसे कि ब्राइट शेड से स्किन टोन चमक उठता है वैसे ही डार्क शेड से चेहरा डल दिखेगा।
मेकअप से पहले मॉइश्चराइज़र
मेकअप से पहले आपकी त्वचा रूखी और बेजान नहीं होनी चाहिए। इससे मेकअप प्रॉक्ट्स पर किया गया खर्चा बर्बाद हो सकता है। मेकअप करने से पहले त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज़ करना जरूरी है। इससे त्वचा रूखी नहीं दिखती और मेंकअप भी लंबे समय तक चलता है। अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मॉइश्चराइज़र चुनें। ऑयली बेस वाला मॉइश्चराइज़र ना चुनें।
होठों पर दें ध्यान
शादी वाले दिन के लिए अपने लिए सही लिपस्टिक कलर चुनना कोई आसान काम नहीं है। ग्लॉसी की जगह आपको मैट शेड लगाना चाहिए। ग्लॉसी लिपस्टिक फैल सकती है और आपका मेकअप भी इसकी वजह से खराब हो सकता है। मेकअप से पहले होठों पर लिप प्राइमर लगाएं।
आखिरी मिनट पर वैक्सिंग
अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो आखिरी मिनट पर वैक्सिंग करने बैठते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लीजिए। शादी से कुछ दिन पहले ही पूरी वैक्सिंग करवा लें। वैक्सिंग की वजह से त्वचा पर कोई रैशेज़ या जलन आदि हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको शादी से कुछ दिन पहले ही वैक्सिंग करवा लेनी चाहिए।
भारी आईलैशेज़
शादी वाले दिन भारी आईलैशेज़ लगाने से आपका लुक बिगड़ सकता है। ऐसे आईलैश एक्स्टेंशन चुनें जो नैचुरल दिखे। मस्कारे को ऊपर से नीचे की ओर लगाएं।
मेकअप ट्रायल
किसी भी कीमत पर आपको ये ट्रायन छोड़ना नहीं चाहिए। मेकअप ट्रायल से आपको पता चल जाएगा कि शादी वाले दिन आप कैसी दिखेंगीं। शादी वाले दिन मेकअप को लेकर एक्सपेरिमेंट करने की बजाय वो मेकअप करें जो आप पहले भी कर चुकी हों। ट्रायल सेशन में आपके पास गलतियों को सुधारने का मौका होता है।



Click it and Unblock the Notifications
