Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अपनी अगली पार्टी के लिए ट्राई करें प्रियंका चोपड़ा का ग्लिटरी आई मेकअप लुक
हम अपने मनपसंद सेलेब्रिटी के मेकअप लुक्स, उनके वार्डरॉब, उनके स्टाइल से बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं और कई बार उन्हें कॉपी करने की भी कोशिश करते हैं। कई ऐसे मौके आते हैं जब ऑफिस, फ्रेंड्स, फैमिली के साथ कहीं बाहर या पार्टी में जाना होता है। इन मौकों पर आप अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी से आईडिया ले सकते हैं और उन्हें थोड़ा बहुत फॉलो तो कर ही सकते हैं।

कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने वैनिटी फैयर्स एकाडमी अवार्ड्स पार्टी 2019 में शिरकत की जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची। इस मौके पर प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आई और उनका मेकअप किसी भी पार्टी के लिहाज से परफेक्ट था। आप पीसी के इस ग्लिटरी आई लुक को किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
अगर आप भी अपनी अगली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को ट्राई करना चाहती हैं तो यहां स्टेप बाय स्टेप गाइड आपको मिल जाएगा। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें और बिना पार्लर गए खुद से फ्लॉलेस मेकअप करके तैयार हो जाएं।

कैसे रीक्रिएट करें प्रियंका चोपड़ा का मेकअप लुक
- सबसे पहले अपनी स्किन को मेकअप के लिए तैयार करें। इसके लिए आप हाईड्रेटिंग लोशन या कोई मॉइश्चराइजर लगाएं। आप नेचुरल ग्लो के लिए फेस बाम भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये एक नेचुरल लेयर की तरह काम करेगी और आपके चेहरे को किसी भी तरह की अशुद्धि, धूल, मिट्टी से बचाएगी। जब आप ये कर लें तब अगले स्टेप की तरफ बढ़ें और वो है फाउंडेशन।
- आप न्यूड लाइटवेट फाउंडेशन चुनें जो आपके चेहरे को ग्लो देगा।
- अगर आपके डार्क सर्कल्स या फिर डार्क स्पॉट्स हैं तो कंसीलर की मदद से उन्हें छिपा सकती हैं। ये याद रखें कि कंसीलर का इस्तेमाल ऑप्शनल है। अगर आपको जरूरत नहीं है तो इस्तेमाल ना करें।
- अब बारी आती है आपके गालों की। आप हल्का गुलाबी शिमरी ब्लश चुनें और अपने चीकबोन्स पर इसे हल्का हल्का रब करें। इसके आलावा इसे अपने नाक के ऊपरी हिस्से और माथे पर लगाएं।
- अब करते हैं आंखों का मेकअप। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक फॉलो करने के लिए सबसे पहले ब्लैक पेंसिल आईलाइनर से आंखों के बाहरी कोनों को डिफाइन और लंबा करें।
- विंग्ड आईलाइनर के लिए अब पेंसिल की मदद से ही विंग की तरह शेप बनाएं।
- अब क्रीम रंग के आई शैडो को आंखों की क्रीज पर लगाएं और उसके ऊपरी हिस्से में सिल्वर आई शैडो का इस्तेमाल करके अपने लुक को पूरा करें। ये आपके आंखों को हाईलाइट करने में मदद करेगा।
- अब आप मस्कारा के दो कोट लगा लें या फिर ड्रामाटिक लुक के लिए आप नकली आईलैशेज भी प्रयोग कर सकती हैं।
- अब बेरी कलर का लिपस्टिक लगाएं और उसके ऊपर बेरी टोन का ही ग्लॉस लगा लें।
- अब आप पार्टी के लिए तैयार हैं। अपने अगले किसी इवेंट में ये लुक जरूर ट्राई करें, सबकी नजरें आप पर ही टिक जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications