Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
दिवाली पर स्टनिंग लुक के लिए ट्राई करें ये 4 ईजी ट्रेंडी मेकअप लुक
दिवाली के त्योहार पर काफी रौनक देखने को मिलती है। दिवाली के दिन दोस्तों, रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता है। दिवाली के दिन दोस्तो के घर जाते हैं। महिलाएं दिवाली के दिन ट्रेडिशनल आउटफिट पहनती हैं और मेकअप करती है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए परफेक्ट मेकअप चाहती हैं।

परफेक्ट मेकअप करना इतना मुश्किल भी नहीं है। घर पर आसानी से मेकअप किया जा सकता है। दिवाली पर स्टनिंग लुक के लिए आप इन चार मेकअप लुक को ट्राई कर सकते हैं। चलिए देखते हैं दिवाली के लिए 4 बेस्ट मेकअप।

सन किस्ड ग्लो मेकअप
इन दिनों सन किस्ड ग्लो मेकअप काफी ट्रेंड में बना हुआ है। लड़कियां सन किस्ड मेकअप करना काफी पसंद करती हैं। दिवाली के लिए खूबसूरत और परफेक्ट लुक के लिए सन किस्ड ग्लो मेकअप एकदम बेस्ट है। सन किस्ड ग्लो मेकअप के लिए हैवी फाउंडेशन की जगह सीसी या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। चीकबोन्स पर हाइलाइटर लगाएं। आंखों पर गोल्डन या फिर शिमरी आईशैडो लगाएं। काजल और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। मेकअप को फिनिश करने के लिए पिंक लिपस्टिक लगाएं।

मिनिमल मेकअप लुक
इन दिनों लाइट और मिनिमल मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। फेस्टिव सीजन में आप सिंपल और ग्लोइंग लुक चाहते हैं तो इस लुक को कैरी कर सकते हैं। मिनिमल मेकअप लुक के लिए आई मेकअप बहुत ही खास होता है। सबसे पहले आईलिड्स पर सिल्वर आई शैडो लगाएं। इसके बाद पलकों पर मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने से पलकें घने नजर आएंगी। इसके बाद मैट पिंक लिपस्टिक लगाएं। गालों पर लाइट ब्लश पिंक कलर का ब्लशर लगाएं।

सटल मेकअप
फेस्टिव सीजन के लिए सटल मेकअप एकदम परफेक्ट है। दिवाली पर गॉर्जियल लुक के लिए आप सटल मेकअप कर सकते है। सटल मेकअप में चीकबोन्स और जॉ लाइन को कोंटूर करें। इसके बाद आईब्रो को डिफाइन करें। पलकों पर मस्कारा लगाएं। सटल मेकअप लुक के लिए लिप्स पर ग्लॉस लगाएं। ग्लॉस लगाने से आपको सटल लुक मिलेगा।

शिमरी मेकअप
फेस्टिव सीजन में शिमरी मेकअप काफी पसंद किया जाता है। फेस्टिव सीजन में शिमरी मेकअप के लिए सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने के बाद चीक बोन्स और नोज ब्रिज पर हाइलाइटर लगाएं। आई मेकअप लाइट रखें। इसके बाद काजल और मस्कारा लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें। इसके बाद आप अपना मनपसंद लिपस्टिक शेड लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











