Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में फाउंडेशन लगाने से स्किन हो जाती है ड्राई और फ्लेकी, जानें स्मूद बेस बनाने का सही तरीका
मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। मौसम कैसा भी महिलाएं मेकअप करने के लिए सबसे पहले बेस लगाती हैं। चेहरे पर बेस लगाने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है। फाउंडेशन का इस्तेमाल चेहरे के दाग धब्बे को कम करने के लिए किया जाता है साथ ही चेहरे पर स्मूद बेस बनाने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है।

सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है। रुखी त्वचा पर फाउंडेशन लगाना बहुत ही मुश्किल होता है। सर्दियों के मौसम में फाउंडेशन सही तरीके से ना लगाएं तो इससे स्किन ज्यादा ड्राई और फ्लेकी हो जाती है। अगर ठंड में आपके साथ भी फाउंडेशन लगाते समय परेशानी आती है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सर्दियों में फाउंडेशन का अच्छा बेस बना सकते हैं।

प्राइमर
फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाया जाता है जिससे स्किन पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस बना रहे। सर्दियों के मौसम में हाइड्रेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस प्राइमर से स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट बनी रहती हैं। साथ ही फाउंडेशन लगाते समय रुखापन की समस्या खत्म हो जाती है।

मॉइश्चराइजर
सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है ऐसे में फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरुर लगाना चाहिए। मॉइश्चराइजर लगाने से चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाती है। इसके बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। इसे आपको स्मूद फिनिश लुक मिलेगा।

सही फाउंडेशन लगाएं
मौसम चेंज होने के साथ साथ स्किन की जरुरत भी चेंज हो जाती है। सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है इस मौसम में पाउडर बेस्ड फाउंडेशन को ना चुनें। क्योंकि इससे स्किन ज्यादा मैट और ड्राई हो जाएगी। पाउडर बेस्ड फाउंडेशन स्किन के ऑयल को अब्जार्ब करता है जो कि सर्दियों के लिए ठीक नहीं है। सर्दियो में क्रीमी या फिर ऑयल वाला पाउंडेशन का चयन करें। क्रीमी फाउंडेशन स्किन पर आसानी से फैलता है। साथ ही स्मूद लुक देता है।

फाउंडेशन लगाने का सही तरीका
सर्दियों में फाउंडेशन लगाने का तरीका बहुत जरुरी होता है। इस मौसम में ब्रश से मेकअप करना सही नहीं माना जाता है। सर्दियों के मौसम में रुखी और सेंसेंटिव स्किन के लिए आप ब्लूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर फाउंडेशन अप्लाई करना आसान होता है। ब्लूटी ब्लेंड को गीला करें और इसका अतिरिक्त पानी नचोड़ लें। इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर से चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। यह आपको स्मूद फिनिश देगा।



Click it and Unblock the Notifications
