Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
सगाई व रस्मों के लिए ट्राई करें मेकअप टिप्स, पाएं खूबसूरत और परफेक्ट लुक
महिलाएं अपनी शादी में कपड़ो से लेकर मेकअप का काफी ध्यान रखती हैं। लड़कियों का सपना होता है कि उनकी शादी में उनका मेकअप और आउटफिट सबसे बेस्ट हो। शादी के दौरान कई अलग अलग रस्में होती है।

अलग अलग रस्मों में अलग अलग मेकअप लुक कैरी किया जाता हैं। आज हम दुल्हन के मेकअप की बात करेंगे। किस रस्म में कैसा मेकअप करना चाहिए जिससे सारे मेहमानों की नजर दुल्हन पर टिकी रहें।

सगाई पर कैसा करें मेकअप
किसी भी लड़की के लिए सगाई शादी का पहला पड़ाव होता है। सगाई के दिन लड़की खूबसूरत लुक चाहती है। वहीं कुछ महिलाएं सगाई पर हैवी मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं। बल्किन उन्हें सिंपल मेकअप करना पसंद होता है। सगाई पर हैवी मेकअप की बजाए लाइट मेकअप करना चाहिए। चलिए जानते है सगाी पर कैसा मेकअप करना चाहिए।
1. सुंदर और बेदा मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर मॉइश्चराइज करने के बाद चेहरे पर लाइटवेट फाउंडेशन लगाएं। इससे चहरे के दाग धब्बे छिप जाएंगे। इसके बाद आईमेकअप करें। आईमेकअप करने के लिए आइलिड पर गोल्ड मेटैलिक आइशैडो लगाकर अच्छी तरह लगाएं। गोल्डन आइशैडो सगाई के मौके के लिए एकदम बेस्ट है। गोल्डन आइशैडो के साथ ब्लैक शिमरी आइशैडो भी लगा सकते है। आईशैडो लगाने के बाद आंखों की वॉटरलाइन पर काजल लगाएं। आंखों को फाइनल लुक देने के लिए मस्कारा लगाएं। आइमेकअप करने के बाद माथे के दोनो ओर, चीकबोन्स और जॉलाइन पर कॉन्टूर करें। ताकि आपके फीचर उभकर दिखाई दें। इसके बाद आप लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं। आप लाइट ब्राउन लिपस्टिक, लाइट पिंक, रेड ब्राउन लिपस्टिक लगा सकते हैं।

संगीत पर करें मेकअप
संगीत के दौरान खूब सारा डांस किया जाता है। संगीत के दिन काफी मस्ती की जाती है। वहीं इस दिन दुल्हन अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट और डांस करती हैं। संगीत के दिन दुल्हन को वॉटरप्रुफ मेकअप करना चाहिए।
1. संगीत पर मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने चेहरे पर पसीना कम आता है। वहीं प्राइमर ज्यादा समय तक टिका रहता है। प्राइमर लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। संगीत महिलाएं अक्सर ग्रीन कलर का आउटफिट पहनती हैं। अगर आप भी अपने संगीत पर ग्रीन कलर का आउटफिट पहन रही है तो आप नियॉन कलर का आइशैडो लगा सकती हैं। नहीं तो आप आंखों में लाइट कलर का आइशैडो लगा सकती है। इसके बाद आंखों में काजल लगाएं। काजल लगाने के बाद मस्कारा लगाएं। इसके बाद आप न्यूड लिपस्टिक लगाएं। आप लाइट पिंक और लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगा सकती है। माथे के दोनो ओर, चीकबोन्स और जॉलाइन पर कॉन्टूर करें।

हल्दी पर कैसे करें मेकअप
हल्दी की रस्म में पूरा परिवार मिलकर काफी एन्जॉय करते हैं। हल्दी के दिन दुल्हन और परिवार वाले पीले रंग के कपड़े पहनते है। हल्दी के दिन चेहरे पर हल्दी लगाते है। ऐसे में चेहरे पर लाइट मेकअप करना चाहिए। इन दिनों न्यूड यानी लाइट मेकअप काफी ट्रेंड में है। हल्दी वाले दिन आप चेहरे पर केवल फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने के बाद आंखों लाइट आईशैडो लगाने के बाद आंखो में मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने के बाद लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं।

शादी की रात का मेकअप
शादी का दिन किसी भी महिला के लिए बहुत ही खास होता हैं। शादी के दिन दुल्हन का मेकअप यादगार होना चाहिए। चलिए जानते है शादी के दिन मेकअप कैसा होना चाहिए। बता दें कि शादी के दिन एयरब्रश मेकअप और HD मेकअप करना चाहिए। शादी के दिन डार्क पिंक और रेड कलर की लिपस्टिक दुल्हन पर बहुत अच्छी लगती हैं। ग्लोडन आइशैडो और मैरुन कलर का आइमेकअप कर सकते है। घर पर भी एयरब्रश मेकअप किया जा सकता है। एयरब्रश मेकअप करने के लिए सबसे पहले आपको एयरगन चाहिए। एयरगन में मेकअप प्रोडक्ट डालकर चेहरे पर लगाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
