Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दुर्गा पूजा स्पेशल: फेस्टिव सीजन के लिए जबरदस्त मेकअप टिप्स, पाएं ग्लैमरस अवतार
फेस्टिव सीजन में महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए एथनिक ड्रेस के साथ मेकअप करती हैं। वहीं मेकअप करते हुए कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो मेकअप सारे लुक को खराब कर सकता है। मेकअप की सही जानकारी ना होने की वजह से चेहरा डल और बेजान लगता है।

मेकअप करने से पहले कुछ जरुरी बातों को जानना चाहिए सबसे पहले आप अपनी स्किन को जान लें, आपकी स्किन ऑयली, ड्राई या फिर नॉर्मल स्किन है। चलिए जानते है दुर्गा पूजा में खूबसूरत लुक के लिए मेकअप टिप्स।

दुर्गा पूजा में ड्राई स्किन के लिए मेकअप
सर्दियों में स्किन और रुखी हो जाती हैं। ऐसे में मेकअप करने से पहले अपनी स्किन पर मॉइश्चराइज जरुर लगाएं। थोड़ी देर बाद चेहरे पर फाउंडेशन का बेस लगाएं। फाउंडेशन लगाने के बाद सेट करने के लिए फेस पाउडर की हल्की से परत लगाएं। इससे मेकअप काफी देर तक टिकता है। इसके बाद गालों पर पिंक या पीच शेड का ब्लशर लगाएं। आंखों पर कॉपर और गोल्डन आईशैडो लगाएं। इसके बाद लाइनर और मस्कारा लगाकर अपने आई मेकअप को कंप्लीट करें। फाइनल लुक के लिए आप न्यूड कलर का लिप शेड लगाएं।

दुर्गा पूजा में ऑयली स्किन वाले इस तरह करें मेकअप
फेस्टिव सीजन में ऑयली स्किन काफी ग्लो करती हैं। ऐसे में ऑयली स्किन वाले मेकअप करते समय बी बी क्रीम का यूज कर सकते हैं। स्किन पर बीबी क्रीम लगाएं, इसके बाद लाइट आई मेकअप करें। अगर आप नवरात्र में डार्क लुक मेकअप लुक चाहती है तो स्मोकि आई मेकअप कर सकती हैं। नो मेकअप लुक के लिए आप लाइट आईमेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगाएं।

नवरात्र में नॉरमल स्किन वाले इस तरह करें मेकअप
दुर्गा पूजा का धूम देशभर में देखने को मिलती हैं। नवरात्र के नौ दिनों महिलाएं लड़किया एथनिक कपड़े पहनन पसंद करती हैं। फेस्टिव सीजन में हर कोई मेकअप करना पसंद करता हैं। ऐसे में नॉरमल स्किन वाले अपने चेहरे पर मेकअप करने से पहले मॉइश्चाइज लगाएं। इसके बाद चेहरे पर फाउंडेशन की हल्की परत लगाएं। इसके बाद लाइट गोल्डन या कॉपर आईशैडो लगाएं। इसके बाद ब्राउन और पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। खूबसूरत लुक के लिए लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
