Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
शादी के बाद पहली लोहड़ी पर इस तरह करें मेकअप, पहनें ये आउटफिट, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
लोहड़ी में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। लोहड़ी का त्योहार पंजाब में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार परिवार के नए सदस्य के लिए बेहद खास होता है। घर में जब नई बहू या फिर बेबी आता है जो उस साल लोहड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।

लोहड़ी का त्योहार नई बहू के लिए बहुत ही खास होता है। नई बहू को लोहड़ी वाले दिन सभी रिश्तेदारों और परिवार के सभी सदस्यों से मिलवाया जाता है। लोहड़ी वाले दिन सबकी नजरें नई बहू पर होती है। लोहड़ी के दिन नई बहू अपने कपड़े और मेकअप को लेकर काफी परेशान रहती है कि किस तरह मेकअप करना चाहिए। चलिए जानते हैं लोहड़ी पर मेकअप का तरीका, आउटफिट और हेयरस्टाइल।

लोहड़ी पर पहनें लहंगा
शादी के बाद पहली लोहड़ी हर किसी के लिए बेहद खास होती है। शादी के बाद पहली लोहड़ी पर नई बहू को हैवी आउटफिट पहनने की सलाह दी जाती है। आप अपनी पहली लोहड़ी पर लहंगा कैरी कर सकती हैं। लोहड़ी पर आप येलो कलर का लहंगा कैरी कर सबकों हैरान कर सकती हैं। येलो कलर का लहंगा लोहड़ी फंक्शन के लिए एकदम बेस्ट है।

हेयरस्टाइल विद परांदा
लोहड़ी के दिन आप अपने ट्रेडिशनल आउटफट के साथ मैचिंग का परांदा जरुर कैरी करें। परांदा कैरी करने से आपको ट्रेडिशनल पंजाबी लुक मिलेगा। लहंगे के साथ आप परांदा कैरी कर सकती हैं। पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाया है। फ्रंट से फ्रेंच चोटी बनाई है। इसके बाद हाफ बन बनाकर सफेद गुलाब के फूल सेट किए हैं। बचे हुए बालों में परांदा लगाकर चोटी बनाई है। आप भी अपनी पहली लोहड़ी के दिन इस हेयरस्टाइल को कैरी कर सकती हैं।

मेकअप और ज्वैलरी
सारा ने लहंगे का साथ हैवी चोकर और मांग टीका कैरी किया है। मांग टीका में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सारा ने हैवी आउटफिट और हैवी ज्वैलरी के साथ लाइट मेकअप किया है। स्टनिंग लुक के लिए आप फाउंडेशन और कंसीलर का हल्का बेस बनाएं। इसके बाद आई मेकअप करें। आई मेकअप के लिए आप गोल्डन कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करें। आईशैडो लगाने के बाद लाइनर और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। इसके बाद हाइलाइटर और ब्लशर लगाएं। लाइट शेड की लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।



Click it and Unblock the Notifications
