Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
समर्स में व्हाइट आईलाइनर से निया शर्मा और रिद्धि डोगरा ने स्पाइसअप किया अपना लुक
हर सीज़न और हर साल, नए मेकअप ट्रेंड को पेश किया जाता है, जो पूरे सीजन आपके लुक को कूल और अमेजिंग दिखाने में मदद करते हैं। लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड को फॉलो करने से ना सिर्फ आपका लुक ट्रेंडी दिखता है बल्कि इससे भी यह पता चलता है कि आपका ब्यूटी गेम कैसा है। वैसे जब मेकअप की बात हो तो बेहतरीन ब्यूटी प्रॉडक्ट से लेकर उसे अप्लाई करने के तरीके व कलर सलेक्शन आदि सभी को शामिल किया जाता है। कलरफुल आईलाइनर का चलन पिछले कुछ महीनों से मेकअप वर्ल्ड में पूरी तरह से छा गया है। आम लड़कियों से लेकर कई सेलिब्रिटीज अलग-अलग शेड के आईलाइनर अलग-अलग तरीकों से आजमा रही हैं। हालाँकि, व्हाइट

आईलाइनर एक ऐसा कलरफुल लाइनर है, जिसे आप गर्मी के मौसम में यकीनन अपने मेकअप गेम का हिस्सा बना सकती हैं। हालांकि, दो इंडियन टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और रिद्धि डोगरा पहले ही व्हाइट आईलाइनर में अपने स्टाइल को रॉक कर चुकी हैं। दोनों ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जहां वे अलग-अलग तरीकों से व्हाइट आईलाइनर लुक में नजर आईं। जहां निया ने अपनी लोअर वॉटरलाइन पर इसे अप्लाई किया, वहीं रिद्धि ने अपनी अपर लैश लाइन पर विंग्ड स्टाइल में ड्रामेटिक तरीको से अप्लाई किया। तो, आइए हम व्हाइट आईलाइनर के साथ उनके मेकअप गेम पर एक नज़र डालें और देखें कि किसका लुक बेहतर था।
व्हाइट आईलाइनर में निया शर्मा का लुक
स्पोर्टिंग लेदर शॉर्ट्स के साथ ब्लैक सिल्क शर्ट पहने, निया शर्मा अपने लुक को बैलेंस करने के लिए व्हाइट आईलाइनर को अपने मेकअप में शामिल किया। दरअसल, उन्होंने ब्लैक और व्हाइट दोनों तरह के आईलाइनर लगाए लेकिन अलग-अलग एरिया में। उन्होंने व्हाइट आई पेंसिल की मदद से लोअर वाटरलाइन पर इसे अप्लाई किया, जबकि उसकी ऊपरी लैश लाइन को ब्लैक आईलाइनर से हाईलाइट किया। उन्होंने अपने आई मेकअप को और भी ब्यूटीफुल बनाने के लिए, निया ने फॉल्स आईलैशेज का भी इस्तेमाल किया, जिसे पर उन्होंने मस्कारा का कोट भी लगाया। जमाई राजा सीरियल की अभिनेत्री ने अपनी आईलिड पर पिंक आई शैडो लगाया। सॉफ्ट ब्लश और लाइट पिंक मैट लिपस्टिक से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

व्हाइट आईलाइनर में रिद्धि डोगरा का लुक
रिद्धि डोगरा ने एक ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं और उन्होंने अपनी ऊपरी लैश लाइन पर एक पतला व्हाइट आईलाइनर लगाकर इसे अपने आउटफिट से सही तरह से मैच किया। अपनी आंखों को अधिक ड्रामेटिक लुक देने के लिए रिद्धि ने आईलाइनर को अपनी आंखों के बाहरी कोने तक अप्लाई किया और विंग्ड लुक दिया। आखिरी में उन्होंने उसे एक डॉटेड लुक दिया। फिर उन्होंने अपने निचले वॉटरलाइन पर ब्लैक कोहल, मस्कारा का एक अच्छा कोट, और अपने लिड पर न्यूट्रल-टोंड शाइनी आइशैडो को अप्लाई किया। पिंक ब्लश और कोरल पिंक लिपस्टिक से उन्हांने अपने लुक को रैप किया। इसके अलावा रिद्धि ने अपने चेहरे के टी-ज़ोन यानी चीकबोन्स और जॉलाइन को भी हाईलाइट किया, जिससे उनके चेहरे पर एक शाइन आ गई।

तो, आप के अनुसार किस डीवा का व्हाइट आईलाइनर अधिक बेहतर नजर आ रहा है? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
