Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
शादी के दिन खास दिखने के लिए पहले ही कर लें तैयारी शुरू
Make Up
lekhaka-Namrata shatsri
शादी का दिन जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन होता है। शादी के दिन दुल्हन पर ही सबकी निगाहें टिकी होती हैं। इस दिन कपड़ों के साथ-साथ सही मेकअप होना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको शादी के दिन के लिए कुछ मेकअप हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। मेकअप शुरु करने से पहले स्किन को इसके लिए लिए तैयार करना बहुत जरूरी है।

- रात और सुबह के समय स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें। इसके बाद प्राइमर लगाएं। इससे फाउंडेशन के लिए स्किन तैयार हो जाएगी। इससे मेकअप की फिनिशिंग अच्छी आएगी और मेकअप लंबे समय तक चलेगा।
- परफेक्ट फाउंडेशन चुनें। ऐसा फाउंडेशन चुनें जिससे चेहरे के सभी निशान और धब्बे छिप जाएं। इसके लिए कंसीलर भी इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों की चमक को संतुलित करने के लिए कॉम्पैक्ट लगाएं। अब स्किन से अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए ब्लॉट पेपर की मदद लें।

- व्हाइट फिनिशिंग पाउडर से दूर रहें क्योंकि इसकी वजह से कैमरा की लाइट पड़ने पर चेहरा सफेद आ सकता है।
- मेकअप में आंखों या होंठों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। अगर आपने आंखों पर खास मेकअप किया है तो हल्की या न्यूड लिपस्टिक लगाएं। आईलैशज जरूर लगाएं और उन्हें वॉटरप्रूफ मस्कारा से कवर करें। इससे आपकी आंखों की चमक और बढ़ जाएगी।

- आइब्रो को ना भूलें। इससे आपके चेहरे का पूरा लुक बदल जाता है। आइब्रो की नैचुरल शेप को ध्यान में रखते हुए लंबे समय तक चलने वाले प्रॉडक्ट इस्तेमाल करें।
- होंठों के लिए लंबे समय तक चलने वाली लिपस्टिक चुनें। सूखी या होंठों को एक्सफोलिएट करने वाली लिपस्टिक ना लें। अगर आप डार्क कलर की लिपस्टिक लगा रही हैं तो इससे पहले प्राइमर लगा लें। होंठों की आउटलाइन पर लिप प्राइमर लगाएं और फिर होंठों की मैचिंग लिप कलर से भर दें।
- अपने मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सेटिंग स्प्रे की जरूरत पड़ती है। इससे चेहरा फ्रेश दिखता है।
Comments
Read more about: beauty marriage tips bride makeup skin care शादी टिप्स ब्यूटी त्वचा की देखभाल स्किन केयर
English summary
wedding make-up hacks every bride must follow
Story first published: Friday, September 6, 2019, 16:30 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2019



Click it and Unblock the Notifications
