Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
तोंद को छिपाने के लिए पुरुष अपनाएं ये फैशन टिप्स
शायद ही ऐसा कोई पुरुष होगा जिन्हें उभरी हुई तोंद पसंद हो। कम से कम 40 साल से कम उम्र के पुरुष तो कभी भी ऐसा नहीं चाहेंगे। अपने कमर के ऊपर भद्दी तोंद को लेकर घूमने किसी अभिशाप से कम नहीं। इसके लिए आप लाइफस्टाइल या स्ट्रेस को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। वहीं उपेक्षा, अज्ञानता और आलस्य के कारण भी तोंद में फैट जमा होने लगता है। वैसे तो शार्प और स्मार्ट दिखने के लिए तोंद के फैट को बर्न करना एक मुश्किल काम है, पर आप कपड़ों का चालाकी से इस्तेमाल कर अपनी उभरी हुई तोंद को छिपा सकते हैं।
आप टाइट फिटिंग कपड़े न पहनें। यह तोंद के भद्देपन को और भी बढ़ा देता है। ऐसे कपड़े पहने जिससे आपकी तोंद के ईर्द—गिर्द जगह रहे। इससे बहुत हद तक तोंद को छिपाया जा सकता है।
खराब फिटिंग के कपड़े पहनना एक और बड़ी समस्या है। चूंकि आपकी तोंद का आकार पहले से ही बिगड़ा हुआ है, ऐसे में इन दोनों के आपस में मिलने से आप दुगुने भद्दे नजर आएंगे। ऐसे कपड़े पहनने से बचें जो बहुत ज्यादा चुस्त और बहुत ज्यादा ढीले हों। अपनी तोंद को छुपाने का एक और तरीका यह है कि आप साधारण कपड़े पहने, जो लोगों का ध्यान आकर्षित न करता हो। अगर लोगों का ध्यान आप पर और आपके पहनावे पर नहीं जाएगा, तो आपकी उभरी हुई तोंद भी किसी की नजर में नहीं आएगी।

1. गहरे रंग का चुनाव करें
गहरे रंग के कपड़े में आप थोड़े स्लिम नजर आएंगे और यह आपकी तोंद के फैट को छिपाएगा। गहरे रंग के कपड़े छिपाने के साधन का काम करते हैं और इसमें आप शार्प नजर आएंगे। गहरे रंग में आप नेवी ब्लू, ब्लैक, ब्राउन आदि रंग का चुनाव कर सकते हैं।

2. तंग कपड़े न पहनें
तंग कपड़े आपकी तोंद को जरूरत से ज्यादा उभार कर पेश करेगा। ऐसे कपड़े का चुनाव करें जिसकी फिटिंग अच्छी हो और जो न बहुत ज्यादा तंग हो और न ही बहुत ज्यादा ढीला। यहां तक कि आपका टी-शर्ट भी थोड़ा ढीला होना चाहिए ताकि आपकी उभरी हुई तोंद को बहुत हद तक छिपा कर रखा जा सके।

3. जैकेट
अच्छा जैकेट पहनना अपनी तोंद को छिपाने का सबसे अच्छा तरीका है। सही फिटिंग के पकड़े पहनना तो ठीक है पर अगर आप अपनी तोंद के फैट को छिपाना चाहतें हैं तो एक जैकेट भी कारगर होगा। यह आपकी तोंद को बारीकी से ढंकने के साथ ही लोगों का ध्यान भी इससे भटकाएगा।

4. लो राइज जींस
जब कैजुअल की बात आती है तो आप टी-शर्ट और जैकेट का सहारा लेते हैं। अगर बॉटम की बात की जाए तो आप लो राइज जींस पहनें जो पेट के नीचे तक हो। यह आपकी तोंद को छिपाने में मदद करेगा। यह पूरे शरीर पर स्लिमिंग इफैक्ट पैदा करता है।

5. टकिंग इन
शर्ट को टक-इन करने से आपका लुक बेहतर बनेगा। एक ऐसे कैजुअल शर्ट का चयन करें जो बहुत ज्यादा तंग न हो। अगर आप इसे टक-इन करके पहनेंगे तो आपकी तोंद ज्यादा हाइलाइट नहीं होगी।

6. सादगी
अगर आपका तोंद निकला हुआ है तो आप भड़कीले कपड़े पहनें। इससे लोगों का ध्यान आपकी तोंद की बजाय आप पर जाएगा। अगर आप चाहें तो कुछ ऐसे साधारण कपड़ों का चयन करें जो आप में घुल-मिल जाए। इससे आप पर लोगों का ध्यान कम जाएगा और आपकी तोंद भी लोगों की नजर में नहीं आएगी।

7. टेलर
सबसे अच्छा यही होगा कि आप कपड़ों की फिटिंग के लिए टेलर की मदद लें। इससे आप अपने कपड़े को अपने हिसाब से मनचाहा लुक दे सकते हैं। ऐसी स्टाइल और फिटिंग का चुनाव करें जो आपके लिए खास हो।



Click it and Unblock the Notifications
