Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुषों के लिए प्राइवेट पार्ट की ग्रूमिंग क्यों जरुरी है?
वैसे तो पुरुष अपने सिर के बालों की ग्रूमिंग पर हमेशा ध्यान देते हैं, और लेकिन वे हमेशा अपने प्राइवेट पार्ट के बालों को नजरअंदाज करते हैं। हालांकि पुरुषों का अपना प्राइवेट पार्ट की सफाई न करना उनके लापरवाह रवैये के अलावा निजी स्वच्छता को भी प्रभावित करता है।

हालांकि सब जानते है बात अगर स्वच्छता और हाईजीन की है तो पुरुषों महिलाओं के सामने कम ही आंके जाते हैं। महिलाएं इस विषय में पुरुषों से ज्यादा सजग होती है। लेकिन सफाई दोनों के ही स्वास्थय के लिए काफी अहमियत रखती है, तो आइए जानते है कि आखिर क्यों पुरुष को अपने प्राइवेट पार्ट्स की ग्रूमिंग करनी जरुरी होती है।

साफ-सफाई
यदि प्राइवेट पार्ट्स की समय पर ग्रूमिंग न की जाए तो बढ़े हुए बालों के कारण गर्मी, पसीने और बैक्टीरिया उनके आस-पास इकट्ठा हो जाते हैं। इस भाग की ट्रिमिंग या शेव करने से किसी भी अवांछित संक्रमण से बचाव होता है व स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

प्राइवेट का पार्ट का शेप उभर कर आता है
प्राइवेट पार्ट के बालों की सफाई न करने पर ये आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं, क्योंकि इनके बड़े होने पर पुरुषों के प्राइवेट पार्ट का शेप छोटा नजर आता है। इसलिए इस जगह के बालों की सफाई जरूरी है।

स्वस्थ रहने के लिए
प्राइवेट एरिया को ग्रूम करने वे वह साफ व स्वस्थ नजर आता है। इस एरिया की सफाई यह सुनिश्चित करती है कि आपको किसी प्रकार का संक्रमण या बीमारी नहीं है और इससे आपका प्राइवेट एरिया भी स्वस्थ रहता है। इसके विपरीत प्राइवेट एरिया को ग्रूम करने से आप देख पाते हैं कि इस जगह कोई रेशेज या इनफेक्शन तो नहीं हो रहा है।

अधिक आकर्षक
प्राइवेट पार्ट के एरिया की सफाई करने से यह अधिक आकर्षक नजर आता है। इससे आपके पार्टनर को भी समस्या नहीं होती है और आपका पार्टनर आपके साथ प्यार के पलों में असहज नहीं होता है।
प्राइवेट पार्ट की शेविंग करने से संवेदनशीलता में वृद्धि होती है। उस सेंसेटिव पार्ट के आस-पास की त्वचा छूने में बेहद संवेदनशील होती हैं। और जब इस स्थान पर सफाई रहती है तो छूने में तो मजा आता है खुद को कम्फर्टेबल फील होता है।



Click it and Unblock the Notifications
