Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पुरुषों के चेहरे पर अचानक से क्यूं आ जाते है 'अडल्ट एक्ने'
पुरुषों में एक्ने या मुंहासों की समस्या कोई नई समस्या नहीं है। आमतौर पर पुरुषों के चेहरे पर मुहांसे होने की पीछे कई वजह होती है जैसे स्ट्रेस, हार्मोनल चेंजेज और त्वचा पर जमी धूल मिटटी। ऐसे में पुरुषों के चेहरे पर मुंहासें निकल ही आते है। वैसे भी उनकी त्वचा महिलाओं की त्वचा से बहुत मोटी होती है और इसमें कनेक्टिव टिश्यूज की संख्या भी ज्यादा होती है।
लेकिन जिन पुरुषों की त्वचा ऑयली होती है और बड़े छिद्रों वाली होती है उन पुरूषों की त्वचा पर ज्यादा एक्ने होते है। क्योंकि ऐसी त्वचा में त्वचा के रंध्र सीबम और मैल के कारण जाम हो जाते हैं, जिसके वजह से चेहरे पर मुंहासें होने लगते है। चूंकि जो पुरूष रोजाना शेविंग करते हैं इससे त्वचा पर अतिरिक्त खिंचाव पड़ता है जिसकी वजह से इरिटेशन, ड्राइनेस और सेंसिविटी जैसी समस्याएं होने लगती है।
इनग्रोन हेयर्स और रेजर बम्पिंग की समस्याएं भी इसी कारण आम हो जाती हैं। लिहाजा पुरूषों को भी बेसिक्स से शुरू करते हुए एक त्वचा केयर रूटीन अपनाने की ज़रूरत होती है।

बड़े छिद्रो के कारण
पुरूषों की त्वचा महिलाओं की अपेक्षा 20 परसेंट ज़्यादा तैलीय यानी ऑयली होती है और इसमें बड़े रंध्र होते हैं जिससे इरप्शन्स होने की संभावना भी ज़्यादा होती है। इसके अलावा पुरुषों के डाइट और हार्मोन्स परिवर्तन की वजह से पुरुषों की त्वचा में अत्यधिक मुहांसों के होने लगते है।

चेहरे का ध्यान रखें
चेहरे पर हमेशा अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। फेश वॉश या लिक्विड क्लींजर केवल महिलाओं के लिये ही नहीं बल्कि पुरूषों के लिये भी होते हैं और इनका इस्तेमाल आपको करना चाहिए।

एन्टिबैक्टीरियल सोप या फेसवॉश यूज करें
साबुन का इस्तेमाल बार-बार करने से आपकी त्वचा पर ड्राइ इफेक्ट उत्पन्न हो सकते हैं, खासकर यदि आपकी त्वचा ड्राइ प्रकार की है तो ऐसे में ऐसे साबुन का प्रयोग करें जिनमें माइश्चराईजिंग के तत्व हों।
ग्लाईकोलिक एसिड या लैक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड या बेंजाईल पैराक्साईड वाला क्लींजर ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इनमें एन्टिबैक्टीरियल गुणों के अलावा डीप पोर क्लीनिंग के लिये एक्सफॉलिएटिंग गुण भी होते हैं।

शेव करते हुए ध्यान रखें
शेविंग के दौरान इनग्रोन हेयर्स के कारण कई कट् या रेजर बम्प लग जाते हैं। शेव करते हुए पिम्पल के आसपास शेव न करें। कई पुरुषों को लगता है कि पिम्पल इनग्रोन हेयर के वजह से होते है लेकिन एक बात ध्यान रखें की जिन लोगों की दाढ़ी के बाल बहुत घुंघरालू होते है। उन्हें शेव करने के बाद मुंहासें होने की समस्या हो सकती है क्योंकि वो बाल स्किन के अंदर फंसे होते है और शेव के दौरान खींचन की वजह से पिम्पल हो जाते है।

मॉइश्चराइजर लगाएं
कई पुरुष चेहरा ऑयली होने के वजह से मुंह पर मॉइश्चराइजर नहीं लगाते है। लेकिन आप मॉइश्चराइजर नहीं लगाने से चेहरा और ऑयली होता है। एक्सपर्ट की माने तो चेहरा धोने के बाद पौंछने पर स्किन को हाइड्रेट बनाने के लिए पुरुषों को चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। जिससे कि वो चेहरे पर ज्यादा ऑयल बनने से रोकता है।

सनस्क्रीन लगाएं
मुंहासें होने का एक कारण धूप की हानिकारक किरणें भी हो सकती है। पुरुषों को भी चेहरे की देखरेख करनी चाहिए। ज्यादा धूप में जाने से बचना चाहिए। 30 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन, जो यूवीए और यूवीबी दोनों किरणों को ब्लॉक करती हो, इसका उपयोग आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।

तुलसी व पुदीने की पत्तियां लगाएं
तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में पीसकर व इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुहांसों से छुटकारा मिलता है। नीम के पेड़ की छाल को घिसकर मुहांसों पर लगाने से भी मुहांसे घटते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
