Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला की तरह ट्रैकसूट पहनकर आप भी दिख सकते हैं स्टाइलिश
टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान सिद्धार्थ शहनाज गिल के साथ थे। सिद्धार्थ और शहनाज गोवा से वापसी के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद ही स्टाइलिश और कूल अवतार में नजर आए। दरअसल, शहनाज गिल और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रोमांटिक गीत की शूटिंग के लिए गोवा गए थे, इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और इसे वेलेंटाइन डे वीकेंड के दौरान रिलीज़ किया जाएगा। बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है और इनके फैन्स इन्हें सिड-नाज कहकर बुलाते हैं। सिद्धार्थ और शहनाज के एयरपोर्ट लुक की बात की जाए तो यह बेहद ही कंफर्टेबल और स्टाइलिश था। तो चलिए देखते हैं कैसा था उनका लुक-

मैरून ट्रैकसूट में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला
एयरपोर्ट लुक में सिद्धार्थ शुक्ला ने मैरून ट्रैकसूट पहना था। यह मैरून ट्रैकसूट देखने में जितना स्टाइलिश और कूल लग रहा था, वहीं यह उतना ही अफोर्डेबल भी है। सिद्धार्थ द्वारा पहनी गई हूडी की कीमत 2795 रुपये है, जबकि ट्रैकपेंट की कीमत 2195 रुपये है। इस तरह अगर देखा जाए तो सिद्धार्थ शुक्ला के एयरपोर्ट आउटफिट की कुल कीमत लगभग 4990 रुपये है। अपने लुक को स्पोर्टी टच देने के लिए सिद्धार्थ ने व्हाइट शूज पहने थे और उनका फेस ब्लू मास्क से कवर था। यकीनन मैरून ट्रैकसूट में सिद्धार्थ शुक्ला एक हैंडसम हंक लग रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि राहुल वैद्य को बिग बॉस 14 के हाल के एपिसोड में इसी आउटफिट में देखा गया था।

शहनाज से पहनी डस्टर जैकेट
वहीं अगर शहनाज गिल के एयरपोर्ट लुक की बात की जाए तो उन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस ड्रेस के साथ स्लीवलेस डस्टर जैकेट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ट्रान्सपेरेंट हील्स, राउंड बिग गॉगल्स और लाइट पिंक मास्क से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं मेकअप को उन्होंने बेहद लाइट रखा और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग के साथ उन्होंने पोनीटेल लुक दिया।
आपको सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का यह लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
