Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
लाल और सफेद चंदन, दोनों में से क्या है चेहरे के लिए बेहतर? जानें दोनों की खासियत
red or white sandalwood: आयुर्वेद में चंदन का काफी महत्व है। चंदन दो तरह के होते हैं, इसमें लाल और सफेद चंदन शामिल हैं। चंदन का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। लाल और सफेद चंदन दोनों की तासीर बेहद ठंडी होती है। लेकिन इन दोनों के गुण अलग-अलग होते हैं।
किसी चंदन का उपयोग डायबिटीज और डायरिया जैसे रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है, तो किसी का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन सफेद और लाल चंदन में से त्वचा के लिए कौन सा बेहतर है?

सफेद चंदन
सफेद चंदन का साइंटिफिक टर्म संतालुम एल्बम एल है। आयुर्वेद में सफेद चंदन की तासीर ठंडी बताई गई है। शरीर की गर्मी को बाहर निकालने के अलावा, सफेद चंदन में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। स्किन केयर में सफेद चंदन का खूब इस्तेमाल किया गया है। मुहांसों और एक्जिमा जैसी स्किन प्रॉब्लम के लिए सफेद चंदन से बेहतर कुछ नहीं हैं। आयुर्वेद में सफेद चंदन को इस्तेमाल कई तरह की चर्म रोग से जुडी औषधियां बनाने में किया जाता है।
लाल चंदन
लाल चंदन का वैज्ञानिक टर्म टेरोकार्पस सैंटालिनस है। आयुर्वेद में लाल चंदन डायबिटीज और डायरिया रोगियों के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। जब किसी व्यक्ति को डायरिया होता है, तो आयुर्वेद में लाल चंदन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लाल चंदन के औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल उपयोग नेत्र विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।
कीमत में अंतर
सफेद चंदन की तुलना में लाल चंदन ज्यादा कीमती है। लाल चंदन की लकड़ी की भारतीय बाजार में 18 से 25 हजार रुपए प्रति किलो तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 38 से 45 हजार रुपए प्रति किलो बिकती है।
सफेद या लाल चंदन क्या है चेहरे के लिए बेहतर?
सफेद चंदन त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। मुहांसों, रेडनेस, सनबर्न और दाग-धब्बों को मिटाने के लिए सफेद चंदन ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। जबकि लाल चंदन डायबिटीज और डायरिया से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में ज्यादा असरदार होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि त्वचा के लिए लाल चंदन की तुलना में सफेद चंदन अधिक अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications











