Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
चमकती त्वचा के लिये लगाएं बनाना फेस मास्क

ऐसे बनाएं मास्क -
1. केला- केले को पीस लें और अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। इसको 10-15 के लिये चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसके बाद अपने चेहरे पर बरफ भी लगा सकती हैं। केला लगाने से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
2. केला और शहद- हम जानते हैं कि केला और शहद दोनो ही एक अच्छे मॉइस्चोराइजर होते हैं। आधा केला पीस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिक्स कर के अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसके बाद फेशियम स्टीमिंग के लिये चली जाएं और फिर क्रीम या मॉइस्चोराइजर लका कर अपनी स्किन को ग्लो करते हुए देंखे।
3. केला और ओट- एक कटोरे में आधा कप ओट डालिये और उसमें आधा केला मिला लीजिये। अब इसे अपने चेहरे पर लगाइये और 10 मिनट तक लगा रहने दीजिये, उसके बाद इसे हल्के हाथों से पानी से रगड़ कर छुडा़ लीजिये। इससे ब्लैकहेड और डेड स्किन हट जाएगी।
4. केला और तेल- केला और तेल मिलाइये। तेल कोई भी हो सकता है, जैसे ऑलिव ऑयल या बादाम तेल। एक पिसा हुआ केला लीजिये और उसमें 1 चम्मच तेल डालिये और उसे अपनी त्वचा पर लगाइये। इसे 10-15 मिनट तक के लिये लगा रहने दीजिये और फिर पानी से धो लीजिये।
5. केला और दूध- आधा केला लीजिये और उसमें 1 चम्मच दूध डालिये। इसे पीस लीजिये और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिये लगा लीजिये। इसे लगाने के बाद आपका चेहरा ग्लो करेगा और कोमल हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
