Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ये है भारतीय सुंदरता का राज़
भारत में सुंदरता का बहुत महत्व है। यहां पर लोग लड़की का नेचर कम और उसकी गोराई तथा सुंदरता सबसे ज्यादा देखते हैं। महिलाएं भी खुद को सुंदर बनाने के लिये कहीं किताबों में तो कहीं इंटरनेट पर रोज़ नई-नई ब्यूटी टिप्स ढूंढती रहती हैं। हम आपको बता दें कि यहां पर हम मेकअप की नहीं बल्कि नेचुरल ब्यूटी की बात कर रहे हैं। वह महिला जो देखने में सबसे ज्यादा खूबसूतर है, वो आपको अपने खूबसूती का राज़ कभी नहीं बताएगी। लेकिन आज हम उसी सुंदरता का राज़ खोलेगे और आपको बताएंगे उनके पांच सीक्रेट्स।

जानिये सुंदरता का राज
हल्दी
हल्दी का प्रयोग 100 सालों से होता आ रहा है। हिन्दु इसे बहुत शुभ मानते हैं और हर पूजा कार्यों में प्रयोग करते हैं। शादी के समय दूल्हा-दूल्हन के शरीर पर खास हल्दी का उबटन लगाया जाता है। हल्दी से आप चेहरे का कालापन, स्किन रैश, झाइयां और चेहरे पर उगे रोएं मिटा सकती हैं।
केसर
यह भारतीय मसाला कशमीर की खाडी़ में उगाया जाता है। पुराने जमाने में मान्यता थी कि यदि गर्भवती महिला दूध में रोज केसर डाल कर पिये तो होने वाला बच्चा गोरा पैदा होता है। इसके अलावा शादी की पहली रात में दूल्हे और दुल्हन को खास केसर डाला हुआ दूध ही पिलाया जाता है। इसको खाने से खून साफ होता है और चेहरा चमकदार बनता है।
बेसन
पुराने जमाने में बेसन को साबुन की जगह पर प्रयोग किया जाता था। इससे उबटन तैयार किया जाता है जो कि त्वचा को साफ कर के उसमें निखार पैदा करता है। इसके अलावा इसको फेस पैक बना कर भी उपयोग कर सकते हैं जिससे झाइयां और पिपंल दूर होते हैं।
गुलाबजल
शादियों में बारातियों पर गुलाबजल छिड़कने के अलावा भी इसके कई फायदे हैं जैसे, त्वचा का निखार। यह हर तरह की त्वचा पर असर करता है। यदि आपकी आंखें के नीचे डार्क सर्कल हैं तो यह उस पर जादू कर सकता है। इसको ऑयली स्किन पर लगाने से तेल और जमी हुई गंदगी साफ हो जाती है। इसको फेस पैक में जरुर मिला कर लगाएं।
चंदन
चंदन के पेड़ का अपना अलग धार्मिक महत्व है। इसे सौंदर्य तथा दवाई के कामों में प्रयोग किया जाता है। यदि चेहरे पर ब्लैकहेड, पिंपल, रैश या फिर दाग पडे़ हुए हैं तो इसे फेस पैक में मिला कर लगाएं, आपको जरुर राहत मिलेगी। गर्मी से पडे़ चकत्तों से इसका ठंडा लेप आपको राहत दिलाएगा।



Click it and Unblock the Notifications