Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप को पता है आपकी स्किन टाइप?
आपकी खुद की त्वचा किस प्रकार की है, इसको जानना बहुत जरुरी है। अगर आपको अपनी स्किन का प्रकार पता चल जाएगा तो आप उसकी अच्छे से देखभाल कर सकेगी। कई बार ऐसा होता है कि हम स्टोर में जाते हैं और देखते हैं कि वहां पर कई प्रकार की क्रीम और लोशन रखे होते हैं, लेकिन हम उनको देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि इनमें से कौन सा प्रोडक्ट खरीदें जो हमारी त्वचा को सूट करे। इसी उलझन को दूर करने के लिये आज हम आपको आपकी स्किन टाइप से परिचिति करवाएंगे।
त्वचा के प्रकार -
1. ऑयली- अगर मुंह धोने के आधे घंटे बाद आपकी त्वचा तेलीय हो जाती है, तो इसका मतलब आपकी त्वचा ऑयली है। इसके अलावा अगर आप कोई टिशू पेपर लेकर अपनी त्वचा पर प्रेस करेंगी तो उस टिशू पेपर में तेल लग जाएगा, जिससे आप समझ जाइयेगा कि आपकी त्वचा ऑयली है।
2. ड्राय- अगर आपकी त्वचा बहुत तनी हुई या फैली हुई रहती है तो इसका मतलब आपकी त्वचा ड्राय है। इसको पहचानने के लिये, अपनी त्वचा पर पूरे दिन किसी भी मॉस्चोराइजर या लोशन का प्रयोग न करें। फिर अगर आपकी त्वचा कसी हुई और रुखी लगेगी तो समझ जाइये कि आपकी स्किन ड्राय है।
3. संवेदनशील- सेन्सिटिव स्किन लालिमां लिये हुए होती है। शरीर में हाई हिस्टामाइन होने की वजह से स्किन सेन्सिटिव हो जाती है और सिरोसिस, रोसेसिआ और एक्जिमा होने के बहुत सारे चांस होते हैं।
4. एक्ने प्रोन- लार्ज पोर साइज और रिएक्टिव स्किन होने की वजह से एक्ने, पिंपल होने की बहुत संभावना हो जाती है। इस बात का पता कि एक्ने बैक्टीरियल, हार्मोनल या वंशानुगत है, केवल उसकी जांच से ही पता लगाया जा सकता है। वैसे तो त्वचा की साफ-सफाई से इसे कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर या बड़ी समस्या में से एक है तो डर्मटालजिस्ट के पास ही जाना सही रहेगा।
5. झुर्रियां- बढ़ती उम्र और पर्यावरणीय कारकों की वजह से त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। सूरज की धूप और तनाव का लेवल बढ़ना भी एक कारण होता है। त्वचा पर हल्की रेखाएं दिखना पिगमेंटेशन और त्वचा का ग्रे हो जाना बताता है कि आप की त्वचा पर एजिंग का असर पडने लगा है।



Click it and Unblock the Notifications
