Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पीच फेस पैक
पीच का मतलब आडू होता है, जिसका फेस पैक लगाने से चेहरा चमकदार और कोमल बनता है। फलों का फेस पैक लगाने से चेहरा निखरता है क्योंकि इसमें विटामिन और न्यूट्रियंट्स होते हैं। केला, चैरी, स्ट्रॉबेरी, पपीता और पीच का इस्तमाल फेस पैक बनाने के लिये किया जाता है। उदाहरण के तौर पर पीच में विटामिन सी पाया जाता है, जो कि झुर्रियों से लड़ने में सहायक होता है। आइये जानते हैं पीच फेस पैक के लाभ-
ऐसे बनाइये पीच फेस पैक-
1. पीच पैक- अगर आपकी ड्राई स्किन है तो पीच लाभदायक है। पीच को चेहरे पर हल्के-हल्के हाथों से गोलाई में 10 मिनट तक के लिये रगड़े और थोडी़ देर के लिये छोड़ दें। इसके बाद गरम हल्के गरम पानी से अपने चेहरे को धो लें।

2. पीच और अंडा- ताजे आडू को लीजिये और उसके बीज को निकाल दीजिये। अब एक कटोरी में आडू के गूदे और अंडे को मिला कर पेस्ट बना लीजिये। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाइये, आंखों को बचाइये। 25-30 मिनट तक लगा रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिये। इससे स्किन ग्लो करने लगेगी।
3. पीच और टमाटर पैक- टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को जवां बनाता है। यह स्किन के पोर को खोलता है और त्वचा का रंग गोरा बनाता है। पैक बनाने के लिये आपको पीच और टमाटर को एक साथ पीस लेना होगा और इसे 10-15 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगा रहने देना होगा। इससे चेहरे से झुर्रियां चली जाएंगी और वह चेहरा साफ भी हो जाएगा।
4. पीच और नींबू पैक- नींबू से चेहरे के पिंपल गायब होते हैं। पीच और नींबू का रस एक साथ मिलाइये और अपने चेहरे पर 20 मिनट तक के लिये लगा रहने दीजिये। उसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लीजिये। चेहरा फ्रेश हो जाएगा और पिंपल भी गायब होने लगेंगे।
5. पीच और शहद- हनी में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जिससे चेहरा साफ होता है और न्यूट्रियंट भी प्राप्त होता है। पीच के गूदे को पीस लें और उसमें कुछ बूंद शहद की मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। अगर चेहरे पर पिंपल हैं तो नींबू की कुछ बूंद भी मिला सकती हैं। जब पैक सूख जाए तब ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
