Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अब लगाइये नहीं बल्कि खाइये
आप केवल अपनी त्वचा को महंगी क्रीम, लोशन या मॉस्चोराइजर से ही दमकता और स्वस्थ्य नहीं बना सकतीं, बल्कि इसके लिये जरुरत होती है अच्छे खान-पान की। त्वचा की किसी भी समस्या को आप केवल अपने अच्छे आहार से दूर कर सकती हैं, इसलिये चलिये जानते हैं कि ऐसा क्या खाएं जिससे त्वचा में निखार आए और कभी भी महंगे प्रोडक्ट्स की जरुरत न पड़े।

खाएं इन्हें जिससे त्वचा बने सुंदर -
1. बेर-जामुन: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और बेर की ही तरह जामुन में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को डैमेज होने से रोकते हैं। इस को खा कर आपकी स्किन जवान और बिना दाग-धब्बों के दिखेगी। आप इनको दही के साथ मिला कर खाएंगी तो इसाक ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।
2. पालक और गाजर: इनमें बहुत सारा विटामिन ए पाया जाता है, जो हेल्दी स्किन बनाने का कार्य करता है। अगर आप इसको अपने आहार में नहीं लेंगी तो इसकी कमी से त्वचा रूखी-सूखी और बेजान हो जाएगी। यह सब्जी शरीर और त्वचा को निखारने का कार्य करते हैं।
3. ग्रीन टी: इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। यह चेहरे की सूजन को कम, बैक्टीरिया को दूर और सेल मेंबरेन को सुरक्षित करती है। त्वचा को सनबर्न के प्रभाव से बचाने वाली यह ग्रीन टी, स्किन कैंसर के रिस्क को दूर भगाती है। इसलिये रोज दिन में दो या तीन बार ग्रीन टी पीजिये, इससे मोटापा भी कम होता है।
4. बादाम: नट्स, जैसे बादाम, काजू और अखरोठ में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसको खा कर आपकी स्किन सॉफ्ट और सपल बन जाती है। बादाम में आपको विटामिन इ मिलेगा जिससे त्वचा चमकदार बनती है और एजिंग भी जल्दी नहीं आती। साथ ही जिनकी स्किन रूखी है, उन्हें अपनी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिये बादाम अवशय खाने चाहिये।
5. पानी: त्वचा के लिये सबसे जरुरी तत्व होता है पानी, जो शरीर और त्वचा दोनों को ही हाइड्रेट करता है। पानी पीने से शरीर से सारी गंदगी बाहर होती है और त्वचा में निखार और नमी आती है। इसलिये अगर आपको चमकदार त्वचा चाहिये तो खूब सारा पानी पिएं और स्किन को साफ और सुंदर बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
