Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खट्टे फल खाइये और झुर्रियां भगाइये
संतरा ना केवल अच्छी सेहत का राज है बल्कि इसको खा कर आप बुढ़ापे को स्वयं से कोसों दूर रख सकती हैं। जी हां, हम सच कह रहे हैं, अगर आप संतरा या फिर खट्टे फल खाएं तो आप दिन पर दिन सुंदर और जंवा बनती जाएंगी। इन फलों में विटामिन सी पाया जाता है जो कि झुर्रियों को दूर करने में बहुत सहायक होता है। आइये देखते हैं कि ऐसे कौन-कौन से फल हैं तो कि चेहरे से झुर्रियां भगा सकते हैं।
जरुर खाएं खट्टे फल-
खट्टे फल जैसे संतरा, मुसम्मी, नीबू और अंगूर जैसे फलों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें क्योंकि इनमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। विटामिन सी कोलाजन और त्वचा के लिए दूसरे प्रोटीन बनाने में सहायक होता है।

सभी विटामिन हैं खास-
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, केले और सेब में विटामिन बी, डी और ई की मात्रा अधिक होती है जिसको खाने से बेजान त्वचा में चमक आ जाती है।
एण्टी एजिंग एण्टीआक्सिडेंट्स-
कैंटालूप, आड़ू और खूबानी में ज़रूरी एण्टीसआक्सिडेंट्स पाये जाते हैं, जो कि एजिंग की प्रक्रिया का सामना करने में उपयोगी होते हैं।
संतरे का छिलका-
संतरे के सूखे छिलकों का महीन चूर्ण गुलाब जल या कच्चे दूध में मिलाकर पीसकर आधे घंटे तक लेप लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ, सुंदर और कांतिमान हो जाता है। कील मुँहासे-झाइयों व साँवलापन दूर होता है। स्वास्थ्य से भरा फल संतरा
फाइब्रस फल-
फाइबर युक्त फल जैसे ऐवोकैडो, अमरूद, खूबानी, अंजीर, डेट और करौदे हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं। गेहूं फ्लैक्सिड और मेवों से हृदय से सम्बन्धी बीमारी, कैंसर, डायबिटीज़ और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से बचाता है। फाइबर युक्त फलों में कम मात्रा में कैलोरीज़ भी पायी जाती हैं।
गहरे रंग के फलों का सेवन-
गहरे रंग के फल जैसे क्रैनबेरीज़, खरबूजे, केले, प्लम और अंगूर में विटामिन और एण्टीआक्सिडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कि कोलाजन को टूटने से बचाते हैं और आपकी त्वचा को जवां बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
